Rajasthan

Rajasthan में खनन क्रांति की तैयारी, CM भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

राजनीति राजस्थान
Spread the love

16 जुलाई को जयपुर में होगी बड़ी कार्यशाला

Rajasthan News: राजस्थान सरकार खनिज ब्लॉकों (Mineral Blocks) को शीघ्र शुरू करने के लिए कटिबद्ध है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के निर्देश पर खान विभाग 16 जुलाई को जयपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यशाला में खान, भूविज्ञान, राजस्व, वन, पर्यावरण, भारतीय खान ब्यूरो, स्टेट एनवायरमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी और खनन क्षेत्र के प्रमुख निवेशक हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य खनिज ब्लॉकों के संचालन में आने वाली बाधाओं को दूर करना और सभी आवश्यक अनुमतियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

Pic Social Media

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने खनिज ब्लॉकों के संचालन में देरी पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण नीलाम किए गए ब्लॉकों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा। उन्होंने सभी विभागों को एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे प्रक्रिया को गति मिले। इससे अवैध खनन पर अंकुश लगेगा, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan की CM आयुष्मान आरोग्य योजना बनी देशभर में मिसाल, 43 लाख मरीजों को मिला फ्री उपचार

पर्यावरण मंजूरी और अन्य प्रक्रियाओं में देरी

खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त (T. Ravikant) ने कहा कि राजस्थान मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में देश में अग्रणी है, लेकिन पर्यावरण मंजूरी, माइनिंग प्लान की स्वीकृति, वन भूमि हस्तांतरण और चारागाह भूमि परिवर्तन जैसी प्रक्रियाओं में देरी के कारण संचालन शुरू होने में बाधा आ रही है। इस कार्यशाला के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

निवेशकों और विभागों की समस्याओं पर होगी चर्चा

माइंस निदेशक दीपक तंवर (Deepak Tanwar) ने कहा कि कार्यशाला में प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और निवेशकों तथा विभागों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह खनन क्षेत्र में देश का पहला ऐसा समन्वित प्रयास है, जो खनन गतिविधियों को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: VHP की मांग पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, अवैध धर्मांतरण पर होगी सख्त कार्रवाई

कार्यशाला की सफलता के लिए गठित हुई टीम

कार्यशाला को सफल बनाने के लिए खान विभाग ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है। अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर निवेशकों के साथ समन्वय करेंगे, अधीक्षण अभियंता प्रताप मीणा विभागीय सहयोग सुनिश्चित करेंगे, संजय सक्सेना आयोजन स्थल की व्यवस्था संभालेंगे और श्याम कापड़ी आवश्यक दस्तावेज तैयार करेंगे।