Zee, Times नेटवर्क, आज तक जैसे बड़े न्यूज़ चैनलों के साथ कर चुकी हैं काम
Kumud Ahlawat: लगभग दो दशक तक देश के बड़े न्यूज़ नेटवर्क्स के साथ काम करने का अनुभव हासिल कर चुकीं टीवी पत्रकार कुमुद अहलावत अब अपना स्वतंत्र मीडिया वेंचर शुरू करने जा रही हैं। 2007 से टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं कुमुद ने Zee News, Times Now Navbharat, Aaj Tak और हाल ही में Lallantop जैसे ब्रांड्स में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
ये भी पढ़ें: Republic Bharat: रिपब्लिक भारत से तेज-तर्रार एंकर का इस्तीफा
कुमुद के नए मीडिया वेंचर का फॉर्मेट क्या होगा, मीडिया का कौन सा कार्यक्षेत्र इसमें शामिल है, टीम कितनी बड़ी है, अभी ये जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन इसमें कुमुद के अबतक के अनुभव मददगार साबित होंगे, ऐसी संभावनाएं हैं।
Zee News में 14 साल: कुमुद अहलावत का सबसे लंबा और निर्णायक कार्यकाल Zee News में रहा, जहां उन्होंने ट्रेनी से लेकर प्रोडक्शन हेड तक का सफर तय किया। Zee की अपनी पारी के दौरान कुमुद ने वरिष्ठ टीवी संपादक सुधीर चौधरी के साथ DNA जैसे शो का प्रोडक्शन संभाला। DNA उस समय का सबसे चर्चित प्राइम टाइम शो रहा, जिसने राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा ‘RJ रौनक का शो’ और ‘भाई vs भाई’ (पूनावाला भाइयों की डिबेट सीरीज़) जैसे फॉर्मेट भी इन्हीं के निर्देशन में तैयार हुए।
Times Now Navbharat में संक्षिप्त लेकिन अहम भूमिका: Zee के बाद इन्होंने Times Now Navbharat में करीब 13 महीने काम किया, जहां ‘सवाल पब्लिक का’ जैसे डिबेट शो के प्रोडक्शन को संभाला, जो वरिष्ठ पत्रकार नविका कुमार द्वारा होस्ट किया जाता था।
Aaj Tak में धमाकेदार एंट्री: टाइम्स नेटवर्क के बाद कुमुद ने आजतक जॉइन किया और सुधीर चौधरी के साथ दोबारा काम करते हुए प्राइम टाइम शो ‘Black and White’ की पूरी प्रोडक्शन ज़िम्मेदारी संभाली।
ये भी पढ़ें: Subhankar Mishra: चैनल बड़ा या एंकर ? बहस में फंसी ‘कचहरी’!
इंडिया टुडे ग्रुप में ही Lallantop में नई शैली की पत्रकारिता: कुमुद 2024 में Lallantop से जुड़ीं, जहां उन्होंने न केवल कंटेंट और शो का प्रोडक्शन लीड किया, बल्कि एंकरिंग से लेकर शिफ्ट लीड और इनपुट आउटपुट तालमेल तक की पूरी ज़िम्मेदारी निभाई। डिजिटल मीडिया में इस अनुभव ने उनके विज़न को और स्पष्ट किया।
अब क्या है आगे की योजना: कुमुद अब अपना खुद का मीडिया वेंचर शुरू कर रही हैं। कुमुद अहलावत मानती हैं कि ये उनके जीवन का एक बोल्ड डिसीजन है, जहां कल क्या होगा नहीं पता, लेकिन जो होगा उसमें उन्हें खुद की उड़ान नापने का मौका मिलेगा।
