Rajasthan

Rajasthan: मिलावटखोरों की खैर नहीं! CM भजनलाल शर्मा की फौज करेगी निगरानी

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: राजस्थान सरकार ने मिलावटखोरी पर सख्ती करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है।

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने मिलावटखोरी (Adulteration) पर सख्ती करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के निर्देश पर 263 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (FSO) की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया गया है। यह पहला मौका है जब प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में स्थाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा कदम

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने चयनित 263 फूड सेफ्टी अधिकारियों को नियुक्ति आदेश जारी करने के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश में मिलावटखोरी पर कड़ी निगरानी की जा सकेगी। सीएम का कहना है कि अब जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध होगी और मिलावटखोरों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, इस कार्ड से गुजरात में भी मिलेगा फ्री इलाज

लंबा इंतजार हुआ खत्म

दो साल तक अटकी भर्ती प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। RPSC अजमेर द्वारा चयनित सूची उपलब्ध कराने के बाद आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण) को नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं। चयनित अधिकारियों को प्रोबेशन काल में हर माह 26,500 रुपए का वेतन मिलेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने यह सुनिश्चित किया कि दो साल की देरी के बाद अब भर्ती पूरी तरह से लागू हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भर्ती प्रक्रिया में हुई देरी

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने 2020 में 200 पदों पर भर्ती निकाली थी। RPSC ने 27 जून 2023 को परीक्षा आयोजित की और 10 जून 2024 को परिणाम घोषित किया। लेकिन कोर्ट में स्टे लगने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया अटकी रही। अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में स्थाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात होंगे।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan में सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम, CM भजनलाल शर्मा ने शुरू किया बड़ा अभियान

प्रदेश और जनता को होगा फायदा

इन 263 नए स्थाई अधिकारियों की नियुक्ति से मिलावटखोरी पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। नियमित चेकिंग, सैंपल जांच और जांच प्रक्रियाओं को बढ़ाया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा का यह कदम न केवल मिलावटखोरों को रोकने में मदद करेगा, बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगा। इस पहल से प्रदेश में खाद्य सुरक्षा प्रणाली मजबूत होगी और मिलावटखोरों को सजा मिलने की संभावना बढ़ेगी।