Pakistan Airstrikes

Pakistan Airstrikes: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत

TOP स्टोरी Trending इंटरनेशनल
Spread the love

Pakistan Airstrikes: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक दुखद घटना ने क्रिकेट जगत को झकझोर दिया है।

Pakistan Airstrikes: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक दुखद घटना ने क्रिकेट जगत (Cricket World) को झकझोर दिया है। शनिवार तड़के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की कि पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में उनके तीन क्रिकेटरों (Three Cricketers) की मौत हो गई है। इस हमले के बाद एसीबी ने अगले महीने पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का बड़ा फैसला लिया है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

हमले में तीन क्रिकेटर शहीद

एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में हुए इस हमले में तीन क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून शहीद हो गए। बोर्ड ने इसे ‘कायरतापूर्ण हमला’ करार देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में भाग लेने के बाद उरगुन लौटे थे, जहां एक सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। इस हमले में पांच अन्य नागरिकों की भी मौत हुई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। एसीबी ने इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

सीजफायर के बावजूद हमला

यह हमला तब हुआ, जब दोनों देशों के बीच 48 घंटे का संघर्षविराम लागू था। पाकिस्तान ने बुधवार को घोषणा की थी कि अफगानिस्तान के साथ शांति बनाए रखने के लिए सीजफायर पर सहमति बनी है। लेकिन, अफगानिस्तान ने दावा किया कि बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान ने सीमा क्षेत्र में हवाई हमले शुरू कर दिए, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राशिद खान का दर्द

अफगानिस्तान टी20 (Afghanistan T20) टीम के कप्तान और स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा, ‘पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटरों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अनैतिक और बर्बर है। यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।’ राशिद ने एसीबी के त्रिकोणीय सीरीज से हटने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, ‘मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं। हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आती है।’

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

पाकिस्तान की इस कार्रवाई के जवाब में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया। बोर्ड ने घोषणा की कि वह नवंबर के अंत में होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेगा। एसीबी ने इसे शहीदों और पीड़ितों के प्रति सम्मान का कदम बताया। बोर्ड ने शोक संतप्त परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इस हमले को अफगानिस्तान के खेल समुदाय के लिए एक गहरा आघात बताया।

ये भी पढ़ेंः IndiGo: इंडिगो का बंपर ऑफर, सिर्फ 2390 रुपये में लीजिए हवाई सफ़र का मजा

सीमा पर फिर से जंग जैसे हालात

सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच सीमा पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन और नागरिक इलाकों पर बमबारी का आरोप लगाया है। फिलहाल, सीमा क्षेत्र में जंग जैसे हालात बने हुए हैं और स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।