Noida

Noida: नोएडा की इस सोसायटी में पानी में बदबू और कीड़े..रेजिडेंट्स ने बिल्डर को घेरा

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा की इस सोसायटी में रहने वाले लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं।

Noida News: नोएडा की इस सोसायटी (Society) में रहने वाले लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। बता दें कि सोसायटी में सप्लाई किए जा रहे पानी में कीड़े (Water Bugs) पाए जा रहे हैं और उसमें से तेज बदबू भी आ रही है। रेजिडेंट्स (Residents) के मुताबिक उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार बिल्डर (Builder) से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर रेजिडेंट्स ने नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) से भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में रहना होगा महंगा..वजह भी जान लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यह मामला नोएडा में सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-टू सोसायटी (Space Golf View-To Society) का है। रेजिडेंट्स के मुताबिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) भी पिछले कुछ हफ्तों से सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इससे न सिर्फ पानी की गुणवत्ता खराब हुई है, बल्कि पानी की नियमित आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। निवासियों ने कहा कि उन्होंने कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी, लेकिन न तो बिल्डर और न ही प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई हुई।

करोड़ों के फ्लैट, लेकिन हाल बेहाल

करीब 18 मंजिला इस सोसायटी (Society) में एक हजार से ज्यादा फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 80 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक है। यहां करीब 3 हजार लोग निवास करते हैं। निवासी रंजन सामंतराय ने कहा कि सोसायटी के पास पानी (Water) के लिए दो कनेक्शन हैं, जिनका करीब 45 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि सोसायटी ने साल 2023 में आखिरी बार बिल जमा किया, लेकिन इसके बावजूद हर महीने रेजिडेंट्स से पानी का बिल वसूला जा रहा है। इसके बावजूद पानी की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो रही है।

Pic Social Media

बदबूदार और कीड़ों वाला पानी

रेजिडेंट योगेंद्र के मुताबिक सोसायटी (Society) में मिलने वाले पानी में तेज बदबू आ रही है और उसमें कीड़े तैरते हुए नजर आते हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एसटीपी ठीक से काम नहीं कर रहा और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

सोसायटी (Society) के एक अन्य निवासी राकेश ने कहा कि रखरखाव व्यवस्था भी बेहद खराब है। एसटीपी (STP) खराब होने के चलते लोगों को रोज़ाना कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिल्डर और अथॉरिटी दोनों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड..वजह जान हैरान रह जाएंगे

वहीं निवासियों का कहना है कि कई बार सोसायटी प्रबंधन (Society Management) से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन अब उन्होंने मोबाइल नंबर ही बंद कर लिया है। इससे लोगों की नाराजगी और भी बढ़ गई है।