Noida News

Noida News: DND से सफर करने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी ख़बर

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: डीएनडी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Noida News: डीएनडी से सफर (Journey) करने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी ख़बर सामने आई है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Greater Noida Expressway) पर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-18 लूप के बीच क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुक्रवार रात 9 बजे से शुरू हो गया है। यह काम 9 जून की सुबह तक चलेगा। मरम्मत के चलते DND और चिल्ला की ओर जाने वाले वाहनों के मार्गों में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक (Traffic) को अब वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

बदले हुए ट्रैफिक रूट

आपको बता दें कि महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) की ओर से सेक्टर-18, डीएनडी और चिल्ला की दिशा में जाने वाले वाहन अब सेक्टर-37 होते हुए बॉटेनिकल गार्डन के सामने से आगे भेजे जा रहे हैं। यही मार्ग कालिंदी कुंज की दिशा से आने वाले वाहनों के लिए भी लागू है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस का बड़ा पर्दाफाश, बाइक चोर गैंग को पकड़ा

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने जानकारी दी है कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से नोएडा और दिल्ली की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को आवश्यकतानुसार जीरो पॉइंट से परी चौक की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

इन सेक्टरों में जलापूर्ति होगी प्रभावित

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते सेक्टर 39, 40, 41, 42, 43, 44, 46, 47, 48, 49 और आगाहपुर, छलेरा, सदरपुर जैसे गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है।

क्यों की जा रही है मरम्मत?

महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) से सेक्टर-18 लूप के बीच स्थित 800 मिमी व्यास की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते इन इलाकों में जलापूर्ति में बाधा आ रही थी और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने मरम्मत का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में रेंट पर घर लेने वाले किरायेदारों के लिए जरूरी खबर

असुविधा हो तो यहां संपर्क करें

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव (DCP Traffic Lakhan Singh Yadav) ने नागरिकों से अपील की है कि डायवर्जन के कारण असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर नागरिक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।