Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किराए पर रह रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किराए (Rents) पर रह रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पुलिस प्रशासन (Police Administration) ने क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों का सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ मिलकर कार्य शुरू कर दिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया को प्रभावी रूप देने के लिए संबंधित चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि पुलिस (Police) के अनुसार, लाखों की संख्या में लोग ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और सोसायटियों (Societies) में किराये पर रह रहे हैं, जिनमें से कई का सत्यापन नहीं हुआ है। इससे अपराधियों के इन इलाकों में छिपने का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन अब इस लापरवाही को खत्म करने के लिए सक्रिय हो गया है।
एओए और आरडब्ल्यूए को बांटे गए सत्यापन फार्म
पुलिस की ओर से सोसायटियों (Societies) और सेक्टरों में एओए व आरडब्ल्यूए को किरायेदार सत्यापन फार्म वितरित किए जा रहे हैं। संबंधित चौकी प्रभारी इन संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर किरायेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे और सत्यापन कराएंगे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस का बड़ा पर्दाफाश, बाइक चोर गैंग को पकड़ा
मकान मालिक नहीं दिखाते जिम्मेदारी
सोमवार को हुई पीस कमेटी (Peace Committee) की बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दिशा में ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी सेक्टरों और सोसायटियों में भी दस लाख से अधिक किरायेदार बिना सत्यापन के रह रहे हैं। आमतौर पर मकान मालिक सत्यापन की जिम्मेदारी नहीं निभाते, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ जाता है।
अपराधियों के छिपने का खतरा
बिना सत्यापन (Without Verification) के मकान किराये पर देने से अपराधी भी आसानी से इन क्षेत्रों में पनाह पा लेते हैं। कई बार गंभीर वारदातों को अंजाम देने के बाद वे लंबे समय तक बिना पहचान के रह जाते हैं। इसी को देखते हुए लंबे समय से किरायेदारों के सत्यापन की मांग उठ रही थी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: फ्लैटों की रजिस्ट्री, मूलभूत सुविधाओं के लिए नेफोमा ने प्राधिकरण के OSD से की मीटिंग
बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आरडब्ल्यूए और एओए के सहयोग से किरायेदारों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन जल्द ही इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
