UP News

UP News: काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने पर्यावरण दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में किए पौधारोपण

Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: “विश्व पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में काव्य कॉर्नर फाउंडेशन (Poetry Corner Foundation) के तत्वावधान में देश भर के विभिन्न प्रांतों में पौधारोपण का सघन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश व अन्य स्थानों पर संस्था की शाखाओं द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।

Pic Social Media

पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु संस्था ने अपने दोनों विभागों (समाज कल्याण विभाग व कला, साहित्य एवं संस्कृति) के माध्यम से पौधारोपण करके तथा विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी अपनी कलाकृतियों के माध्यम से देश भर में पर्यावरण के महत्व को जन जन तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंः Ayodhaya: कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज पुष्पवर्षा होती है : CM योगी आदित्यनाथ

संस्था की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया (Dr. Pooja Singh Ganganya) ने पौधारोपण करते हुए सभी देशवासियों से “प्लास्टिक मुक्त भारत” और “स्वस्छ भारत” हेतु जागरूक रहने एवं इस दिशा में कार्य करने की अपील की है। उनका मानना है कि पर्यावरण स्वस्छ रहेगा तभी “स्वस्छ भारत – स्वस्थ भारत” का निर्माण संभव होगा।

ये भी पढ़ेंः Gorakhpur: समाज की जरूरत के अनुरूप संसाधन व सुविधाएं जुटाना सरकार का दायित्व: CM योगी आदित्यनाथ

इस अभियान को सफल बनाने हेतु संस्था के विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों जिनमें प्रमुख रूप से मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, लोकेश चौधरी, विनोद तिवारी, प्रवेंद्र पंडित, डॉ. विपुल कुमार भवालिया, जेडी राणा, अमित रोहिला के साथ साथ अन्य पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।