Noida में 95 बिल्डरों को डीएम ने दी अंतिम चेतावनी
Noida News: नोएडा में फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) की रजिस्ट्री (Registry) में देरी करने वाले 95 बिल्डरों पर नोएडा प्रशासन (Noida Administration) ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (Manish Kumar Verma) ने इन बिल्डरों (Builders) को 31 मई तक बकाया फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पढ़िए पूरी खबर…

31 मई तक रजिस्ट्री नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
आपको बता दें कि डीएम मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) ने कहा कि जिन बिल्डरों ने नौ मई तक OC/CC और सब-लीज डीड की अनुमति प्राप्त कर ली है, वे 31 मई तक बकाया फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी करें। ऐसा न करने पर भारतीय स्टांप अधिनियम और रेरा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई अहम बैठक
वहीं गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) में हुई इस बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के 95 बिल्डरों को बुलाया गया था। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन (प्रथम) बीएस वर्मा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन (द्वितीय) ब्रिजेश कुमार समेत तीनों प्राधिकरणों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में 12 बिल्डरों के दफ्तर सील, ये रही पूरी लिस्ट
इन प्रमुख बिल्डरों को भी तलब किया गया
बैठक में विहान ग्रींस, रतन बिल्डटेक प्रा. लि., यमुना बिल्डटेक (मिगसन), एसजेपी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, महालक्ष्मी इन्फ्राहोम, एजीसी रियल्टी, एटीएस, देविका गोल्ड होम्स, केवीआईआर टावर्स, टेक्नोसिटी अपार्टमेंट, आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू, कैपिटल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, रुद्रा बिल्डवेल, अरिहंत इन्फ्रा रियल्टर्स, महागुन माईवुड्स समेत अन्य बिल्डरों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था।
जो बिल्डर नहीं पहुंचे, उन पर होगी सीधी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बिल्डरों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बिल्डरों पर अब कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के 95 बिल्डरों को भेजा गया नोटिस
रजिस्ट्री (Registry) में देरी को गंभीरता से लेते हुए स्टांप एवं निबंधन विभाग ने नोएडा प्राधिकरण के 30 और ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के 65 बिल्डरों को नोटिस जारी कर 31 मई तक रजिस्ट्री पूरी करने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः Noida Police: अपराध पर लगाम लगाने के लिए नोएडा पुलिस की अनोखी पहल
रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने जानकारी दी कि फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) को राहत देने और रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्रों में विशेष रजिस्ट्री कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि खरीदारों को समयबद्ध ढंग से रजिस्ट्री की सुविधा मिल सके।
