Noida Authority

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी का नया प्लॉट स्कीम, जानिए कब है आख़िरी तारीख?

Trending नोएडा
Spread the love

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी की नई कमर्शियल प्लॉट स्कीम लॉन्च, जानिए स्कीम की खास बातें

Noida Authority: अगर आप नोएडा में व्यापार (Business) की शुरुआत करने की सोच रहे हैं और कमर्शियल प्लॉट (Commercial Plot) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। बता दें कि नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने व्यापार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए 13 कमर्शियल प्लॉटों की नई योजना (New Plan) शुरू की है। ये प्लॉट नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में 18 से 300 वर्ग मीटर के आकार में उपलब्ध हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

स्कीम की खास बातें

आपको बता दें कि नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने 6 जून को इस योजना को लॉन्च किया, जो दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए निवेश और छोटे-बड़े व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा अवसर है। प्लॉट सेक्टर-39, 40, 69, 80, 82 और सेक्टर-84ए (हौजरी कॉम्पलेक्स) में स्थित हैं। प्रत्येक प्लॉट की रिजर्व प्राइस निर्धारित की गई है, और आवेदकों को इसकी 1 प्रतिशत राशि के रूप में बोली लगानी होगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को प्लॉट आवंटित किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida News: DND से सफर करने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी ख़बर

जानिये कब है आख़िरी तारीख?

आवेदन के लिए 11,800 की प्रोसेसिंग फीस और रिजर्व प्राइस (Reserve Price) की 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। उदाहरण के लिए, यदि किसी प्लॉट (Plot) की रिजर्व प्राइस 50 लाख है, तो न्यूनतम 50 हजार की बोली लगानी होगी। ई-नीलामी में उच्चतम बोली लगाने वाले आवेदक को प्लॉट मिलेगा। इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2025 है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में रेंट पर घर लेने वाले किरायेदारों के लिए जरूरी खबर

बड़े प्लॉटों की योजना भी जल्द

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के एक अधिकारी ने कहा कि इस स्कीम की पूरी जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही, बड़े आकार के कमर्शियल प्लॉटों की नई योजना लाने की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।