IPL Match

IPL Match: अच्छी खबर..IPL मैच वाले दिन दिल्ली में रात देर तक चलेगी मेट्रो..ये रही टाइमिंग

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL Match: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, अब देर रात तक चलेगी मेट्रो

IPL Match: आईपीएल देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि अब आईपीएल (IPL) देखने जाने वाले लोगों को घर आने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान बहुत से लोग मैच देखने के लिए स्टेडियम जाते हैं। मैच खत्म होने के बाद देर रात होने के बाद वापसी के दौरान बस, ऑटो की दिक्कत होती है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा फैसला ली है। अब क्रिकेट मैच (Cricket Match) के दौरान दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सामान्य दिनों के मुकाबले रात में अधिक देर तक चलेगी। जिससे रात के वक्त अरुण जेटली स्टेडियम में आइपीएलटी टी-20 क्रिकेट मैच समाप्त होने के बाद यात्री आसानी से मेट्रो से अपने घर वापस लौट सकें।
ये भी पढ़ेंः Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों के लिए खुशखबरी

Pic Social Media

दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी का कहना है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी कॉरिडोर पर यह सुविधा उपलब्ध होगी और अन्य दिनों की तुलना में मुकाबले मैच वाले दिन रात में 1 से 2 घंटे अधिक देर तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।

डीएमआरसी ने मेट्रो के परिचालन में किया बदलाव

आपको बता दें कि सामान्य दिनों में मेट्रो का परिचालन रात 11 बजे तक होता है। इसके बाद टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो उपलब्ध नहीं होती। अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) वायलेट लाइन (Violet Line) के दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के पास है। ऐसे में काफी संख्या में दर्शक मेट्रो के माध्यम क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि डीएमआरसी ने मेट्रो के परिचालन के समय में बदलाव किया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए मेट्रो का पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2025 में दिल्ली में 13 अप्रैल, 16 अप्रैल, 27 अप्रैल, 29 अप्रैल व 11 मई को मुकाबला होना है। डीएमआरसी का कहना है कि उस दिन सामान्य दिनों के मुकाबले मेट्रो 76 चक्कर ज्यादा लगाएगी। रेड लाइन पर शहीद स्थल से लास्ट मेट्रो ट्रेन रात 12.10 बजे और रिठाला से शहीद स्थल की ओर जाने के लिए आखिरी ट्रेन रात 12:15 बजे उपलब्ध होगी। यलो लाइन पर समयपुर बादल से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए आखिरी ट्रेन रात 12:20 बजे और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से अंतिम ट्रेन 23:45 बजे उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ेंः Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

ब्लू लाइन पर मेट्रो का शेड्यूल जान लीजिए

ब्लू लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी नोएडा और वैशाली से आखिरी ट्रेन रात 12 बजे और द्वारा सेक्टर 21 से नोएडा के लिए रात 23:35 बजे और द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली के लिए आखिरी ट्रेन 23:45 बजे उपलब्ध होगी। ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर और इंद्रलोक से बहादुरगढ़ की तरफ जाने के लिए आखिरी ट्रेन रात 1 बजे और ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक के लिए अंतिम ट्रेन रात 12 बजे और कीर्ति नगर के लिए रात 12:10 मिनट पर उपलब्ध होगी।
वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से आखिरी ट्रेन रात 12:25 बजे और राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ से आखिरी ट्रेन रात 11:20 बजे उपलब्ध होगी। इसी तरह मजेंटा, पिंक, ग्रे व एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी देर तक मेट्रो उपलब्ध रहेगी।