उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने दिखाया कड़ा रुख
Rajasthan News: राजस्थान की मेधावी छात्राओं (Brilliant Female Students) को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (Kalibai Bhil Meritorious Girl Student Scooty Scheme) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हजारों स्कूटियों के गोदामों में जंग खाकर कबाड़ में तब्दील होने की खबरों के बीच सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस पर सख्त रुख अपनाया है और अधिकारियों को 2 माह के भीतर चरणबद्ध तरीके से स्कूटियां वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें टीवीएस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित विभागों के सचिव और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल स्कूटी वितरण का मामला नहीं, बल्कि बेटियों के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: जयपुर को मिली तीसरी लेपर्ड सफारी, CM भजनलाल शर्मा करेंगे उद्घाटन
क्या है मामला?
राज्य सरकार ने छात्राओं की उच्च शिक्षा (Higher Education) को बढ़ावा देने के लिए कालीबाई भील, देवनारायण और इंदिरा प्रियदर्शिनी छात्रा स्कूटी योजनाएं शुरू की थीं। वर्ष 2023-24 के तहत 24 हजार से अधिक स्कूटियां खरीदी गईं, लेकिन चुनावी आचार संहिता, प्रशासनिक सुस्ती और तकनीकी गड़बड़ियों के चलते इनका वितरण समय पर नहीं हो सका। अब इनमें से कई स्कूटियां खुले में खड़ी-खड़ी जंग खा रही हैं। भरतपुर, जयपुर, जोधपुर और अजमेर समेत कई जिलों की छात्राएं अब भी स्कूटी मिलने का इंतज़ार कर रही हैं, जबकि सरकार का लक्ष्य था कि छात्राओं को समय पर सुविधा दी जाए।
दो माह में पूरा हो वितरण
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अधिकारियों और निर्माता कंपनी को निर्देशित किया कि स्कूटियों की मरम्मत प्रति सप्ताह 1,000 के बैच में की जाए और वितरण प्रक्रिया तुरंत शुरू हो। दो महीने के भीतर सभी स्कूटियों का वितरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि इस दिशा में तेज़ी से काम शुरू कर दिया गया है और प्रत्येक जिले में कार्य की निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 50 हजार बुजुर्गों को ‘एसी ट्रेन’ से मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार: CM Bhajanlal Sharma
भरतपुर कॉलेज का हाल
भरतपुर जिले के आरडी गर्ल्स कॉलेज (RD Girls College), जो कि योजना का नोडल कार्यालय है, वहां करीब 45 स्कूटियां दो वर्षों से बिना वितरण के पड़ी थीं। कॉलेज की प्राचार्य सुजाता चौहान (Sujata Chauhan) के अनुसार आचार संहिता के कारण वितरण रुका था, लेकिन अब प्रक्रिया दोबारा शुरू हो चुकी है। वर्ष 2023-24 में प्राप्त 411 स्कूटियों में से 332 का वितरण हो चुका है और शेष स्कूटियां भी जल्द दी जाएंगी।
