पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए AAP के बचे 5 उम्मीदवारों पर मुहर जल्द..कई महत्वपूर्ण नामों पर चर्चा

Trending पंजाब राजनीति

Punjab Lok Sabha Elections: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के बचे 5 उम्मीदवारों पर भी जल्द मुहर लगने वाली है। वहीं 13 में से 8 उम्मीदवारों (Candidates) के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। इस बार भी ‘आप’ (AAP) 5 में से 2 पर अपने मौजूदा नेताओं को उतारने पर विचार कर रही है। 3 सीटों पर नाम लगभग तय हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Supreme Arvind Kejriwal) की सहमति के बाद इन्हें भी घोषित किया जा सकता है। कई महत्वपूर्ण नामों पर चर्चा…
ये भी पढ़ेः पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए AAP के 8 उम्मीदवारों का ऐलान..कांग्रेस से आए जीपी को भी टिकट

Pic Social Media

पंजाब की इन 5 बची सीटों में लुधियाना सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी इस सीट पर अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उतारने पर विचार कर रही है। लुधियाना में अभी पार्टी को इनसे बड़ा चेहरा दिख नहीं रहा है। वहीं, होशियारपुर सीट पर से भी ‘आप’ अपने मौजूदा विधायक डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) को चुनाव लड़ा सकती है।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सूत्रों के मुताबिक इन दोनों नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सहमति पर मंत्रियों को उतारने के बाद इन 2 नेताओं का नाम भी ‘आप’ उम्मीदवारों की लिस्ट में जुड़ जाएगा।

आनंदपुर से मलविंदर कंग पर चल रहा मंथन

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की अन्य महत्वपूर्ण सीट श्री आनंदपुर साहिब पर मलविंदर सिंह कंग का नाम आगे किया जा रहा है। मलविंदर सिंह कंग पार्टी के स्पोक्सपर्सन हैं और एक अच्छे स्पीकर भी हैं। श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं, लेकिन यहां कांग्रेस की टिकट पर राणा गुरजीत भी दाव ढोक चुके हैं। अगर कांग्रेस इन दोनों में से एक भी नेता को नाराज करती है तो उसका फायदा ‘आप’ को हो सकता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab: राज्य में निष्पक्ष-शांतिमय मतदान की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हो-CM मान

गुरदासपुर व फिरोजपुर पर चल रहा विचार

‘आप’ में गुरदासपुर व फिरोजपुर में उम्मीदवारों (Candidates) को लेकर मंथन चल रहा है। पहले गुरदासपुर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर को उतारने पर विचार जारी था। लेकिन पहली लिस्ट में कुलदीप धालीवाल को अमृतसर से टिकट दे दी गई।

वहीं ये सीट हमेशा बॉलीवुड स्टार (Bollywood Star) के कारण चर्चाओं में रही है। यहां पहले विनोद खन्ना 2 बार जीत चुके और 2019 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से सनी देओल को टिकट दिया था। यही कारण है कि इस सीट पर ‘आप’ का विचार जारी है। वहीं, फिरोजपुर सीट पर प्रो. गुरसेवक सिंह के नाम का मंथन चल रहा है।