Mukul Dev: सन ऑफ सरदार फेम एक्टर मुकुल देव का हुआ निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Mukul Dev: फिल्मी दुनिया से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) की इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना (Yamala Pagala Dievana) जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का (Actor Mukul Dev) निधन शुक्रवार रात को हो गया। वह सिर्फ 54 साल के थे। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर है। एक्टर के परिवार को भी तगड़ा झटका लगा है।

ये भी पढे़ंः Covid19: भारत में कोरोना की दस्तक! इन राज्यों में मरीज़ मिलने शुरू
बीमार थे मुकुल
मुकुल देव के साथ सन ऑफ सरदार (Son of Sardar) फिल्म में काम कर चुके एक्टर विंदू दारा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुकुल बीते कुछ समय से बीमार थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि मुकुल अब खुद को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल खुद को अलग-थलग कर रहे थे। मुकुल घर से बाहर भी नहीं आते जाते थे और न ही किसी से मुलाकात ही करते थे। पिछले कुछ दिनों से मुकुल की तबीयत खराब चल रही थी और वो अस्पताल में भर्ती थे> वो एक अद्भुत व्यक्ति थे और हम सभी उन्हें याद करेंगे।
मुकुल देव के निधन से दुखी विंदू दारा सिंह
मुकुल देव के निधन से विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) को काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने एक्टर संग अपना एक वीडियो शेयर करके हुए दुख जताया है। विंदू ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- RIP ब्रदर मुकुल देव। आपके साथ बिताया हुआ समय हमेशा संजोकर रखूंगा और #SonOfSardaar2 में आपका अंतिम गाना होगा जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे।
एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल को लगा झटका
मुकुल की दोस्त और फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने भी एक्टर मुकुल देव के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। दीपशिखा ने मुकुल के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके उन्हें याद किया है।

मीडिया से बात करते हुए दीपशिखा ने कहा कि मुकुल ने कभी किसी से अपनी हेल्थ के बारे में बात नहीं की थी। उनका व्हाट्सएप पर एक फ्रेंड ग्रुप है, जहां वो लोग अक्सर बात करते थे। एक्ट्रेस इमोशनल होते हुए बोलीं कि मैं सुबह उठी तो मुझे यह खबर मिली। मैं तब से उनके नंबर पर कॉल कर रही हूं, इस उम्मीद से कि वो फोन उठाएंगे।
ये भी पढे़ंः FasTag की जगह GNSS स्विच नहीं करने पर भरना होगा जुर्माना, ये रहा प्रॉसेस
फिल्मों और टीवी में मुकुल ने बनाई थी बड़ी पहचान
दिल्ली में जन्मे मुकुला ने साल 1996 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। मुकुल सबसे पहले सीरियल मुमकिन में नजर आए थे। उन्होंने दूरदर्शन के कॉमेडी बॉलीवुड काउंटडाउन शो एक से बढ़ कर एक में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 1996 में सुष्मिता सेन के साथ फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में अपनी जर्नी की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘किला’ (1998), वजूद (1998), कोहराम (1999) और मुझे मेरी बीवी से बचाओ (2001) सहित कई अन्य फिल्मों में काम करके फैंस का दिल जीता था।
मुकुल देव को हिंदी और पंजाबी फिल्मों के साथ टेलीविजन और कई म्यूजिक एल्बम्स में भी अपने बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मुकुल ने कुछ बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म यमला पगला दीवाना में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें 7वें अमरीश पुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से सबसे पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
