Punjab Election

Punjab Election: तरनतारन में AAP की प्रचंड जीत, CM मान बोले- ‘पंजाब ने विकास पर भरोसा दोहराया’

TOP स्टोरी पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Election: पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में AAP ने भारी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है।

Punjab Election: पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट (Tarntaran Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू (Harmeet Sandhu) ने 12,091 वोटों के अंतर से विजय हासिल की। उन्हें कुल 42,649 वोट मिले और वह चौथी बार तरनतारन से विधायक चुने गए हैं।

Pic Social Media

आपको बता दें कि सुबह 8 बजे इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुरू हुई मतगणना 16 राउंड तक चली। शुरुआत में बैलेट पेपरों की गिनती हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोट जोड़े गए। चौथे राउंड से ही हरमीत संधू की बढ़त लगातार बढ़ती गई और अंत में यह अंतर 12 हजार से अधिक हो गया।

केजरीवाल ने कहा- ‘यह जनता और मेहनती कार्यकर्ताओं की जीत’

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, ‘तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर AAP पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान बोले- ‘काम की राजनीति को जनता ने मंजूरी दी’

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने X पर पोस्ट किया, ‘विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव में मिली शानदार जीत ने साबित कर दिया है कि पंजाब के लोगों को काम की राजनीति पसंद है। अरविंद केजरीवाल जी की अगुवाई में पार्टी जीत के झंडे गाड़ रही है। पंजाब के लोगों ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। यह जीत लोगों की जीत है, मेहनत करने वाले वालंटियर साथियों और पूरी लीडरशिप की जीत है। उपचुनाव के दौरान तरनतारन वासियों से किए गए हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। तरनतारन के निवासियों को इस जीत की बहुत-बहुत बधाइयां।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में औद्योगिक क्रांति- 10.32 लाख नए छोटे उद्योग

उपचुनाव में 60.95 प्रतिशत हुआ मतदान

तरनतारन में 11 नवंबर को 60.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। 2022 में इसी सीट पर 65.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब AAP के कश्मीर सिंह सोहल ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

सिसोदिया बोले- ‘जनता ने कांग्रेस, BJP और अकाली दल को नकारा’

AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस उपचुनाव में पंजाब की जनता ने कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा दलितों के अपमान को लेकर जनता ने उन्हें सबक सिखाया।

ये भी पढ़ेंः Punjab: “दिव्यांग सशक्तीकरण में अग्रणी पंजाब- सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता की मिसाल”

मंत्री हरभजन सिंह बोले- ‘यह हमारे कामों की जीत है’

चंडीगढ़ में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि उन्हें जीत का पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और अब तक 59 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं।