Rajasthan

Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भजनलाल शर्मा ने कर दिया बड़ा ऐलान

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दे दिए हैं। भजनलाल सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर कर्मचारियों (Employees) और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे दी है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल ने किसानों की दी बड़ी राहत, नई कृषि मंडियों के लिए फ्री भूमि आवंटन को दी मंजूरी

भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) के इस फैसले के तहत पांचवे और छठे वेतनमान में आने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। पांचवे वेतनमान वालों के महंगाई भत्ते को 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी उन्हें 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली है। वहीं, छठे वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किया गया है, मतलब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

मुख्यमंत्री ने कहा यह बढ़ोतरी है ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह बढ़ोतरी राजस्थान सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति का हिस्सा है। सीएम शर्मा ने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय और समानता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे फैसले इसी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Pic Social Media

महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी है राहत की खबर

महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है, ऐसे में यह बढ़ोतरी उनकी राहत की खबर साबित होगी। राजस्थान सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी करेगी ताकि इस नई दर से वेतन और पेंशन का भुगतान शुरू किया जा सके।

ये भी पढे़ं- Rajasthan: पत्नी संग सिंदूर यात्रा में शामिल हुए CM भजनलाल, बोले ऑपरेशन सिंदूर संकल्प और जज्बे का प्रतीक

कर्मचारियों में है खुशी का माहौल

भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और वे इस फैसले को सही समय पर लिया गया एक बेहतरीन कदम मान रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार आने वाले समय में भी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में ऐसे कदम उठाती रहेगी। अखिल राजस्थान कर्मचारी एकीकृत महासंघ, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने सरकार की ओर से दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग को पूरा किया इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है।