MP News: अपने लिए जिए तो क्या जिए..गीत गाकर CM मोहन यादव ने जनता से की अपील
MP News: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नरसिंहपुर (Narsinghpur) में कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की जमकर तारीफ किए। उन्होंने कहा कि मोहन यादव मनमोहक हैं, कार्यशील हैं। एक दिन में कोई ऐसा पल नहीं आने देते जब गांव और किसान की चिंता न करते हों। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। आज की जो पहल है, कृषि को उद्योग से जोड़ने की, दोनों का मिलन कराने की, यह बहुत ही अच्छी और बड़ी सोच है। इसकी शुरुआत सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने की है।
ये भी पढ़ेंः MP: नीति आयोग की बैठक में CM मोहन यादव बोले, एमपी को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के डेयरी, पशुधन, सब्जियों और फलों के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की तारीफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब किसान सिर्फ दूध, दही, छाछ ही नहीं, बल्कि आइसक्रीम और रसगुल्ले भी बनाने लगेगा। उपराष्टपति की बातें सुनकर लोगों के जमकर तालियां बजाई।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-सीएम
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी सभा को संबोधित किए। सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर में आयोजित कृषि उद्योग समागम-2025 में प्रदेश के विकास का नया रोडमैप प्रस्तुत किया। खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: भिंड को मिला 117 करोड़ का तोहफा, CM मोहन यादव ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात
इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने प्रसिद्ध गीत अपने लिए जीए तो क्या जीए, तू जी ऐ दिल जमाने के लिए.. गुनगुनाकर लोगों से जनहित में सोचने की अपील की। सीएम ने कहा कि आज देश में दौलत और अवसरों की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो सही नेतृत्व और बेहतर व्यवस्थाओं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लॉयन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब शिकार नहीं, नेतृत्व करने वाला देश है।
युवाओं को मिल रहा है प्रदेश में ही रोजगार
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि साल 2025 के फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद से प्रदेश में 46 औद्योगिक इकाइयों को 1744 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। नरसिंहपुर में ही 153.38 करोड़ की लागत से 14 इकाइयों का लोकार्पण हुआ है, जिनसे 1004 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही 16 नई इकाइयों का भूमि पूजन भी हुआ है। सम्मेलन के दौरान कुल 53 कृषि आधारित इकाइयों के माध्यम से 4376.30 करोड़ का निवेश सामने आया है, जिससे 6164 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार स्प्रिंकलर और आधुनिक मशीनरी उपलब्ध कराएगी ताकि सिंचाई में कम पानी का उपयोग हो और किसानों को नई तकनीक का लाभ मिल सके। सीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य तभी मिलेगा जब स्थानीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स होंगी।
