MP

MP: नीति आयोग की बैठक में CM मोहन यादव बोले, एमपी को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: नीति आयोग की 10वीं बैठक में CM मोहन यादव ने रखा मध्य प्रदेश के विकास का खाका

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग (Neeti Aayog) की बैठक में बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधि हिस्सा लिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को बधाई दी और उनका आभार माना। सीएम ने कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उपस्थिति के मामले में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं.. बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपना पक्ष रखा है।

ये भी पढे़ंः MP News: भिंड को मिला 117 करोड़ का तोहफा, CM मोहन यादव ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात

बैठक के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि सभी राज्यों की ओर से बीते एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया। मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से भी विभिन्न विकास परक कार्यों और योजनाओं की उपलब्धि विस्तार से सबके सामने रखी गई। नीति आयोग की बैठक में सभी सहभागियों ने एक स्वर में साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

Pic Social Media

30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। पीएम मोदी ने राज्यों से आहवान किया है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राज्य अपना-अपना योगदान दें। जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए से गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवाओं को लाभ दिया जाए। मेड इन इंडिया (स्वदेशी) को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में योजनाएं तैयार की जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

ये भी पढे़ंः MP News: सिंहस्थ 2028 को लेकर CM मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

टीम इंडिया की भावना के साथ कर रहे हैं काम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि वर्ष 2025 तक भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। भारत ने जापान को भी पीछे कर दिया है। जब प्रधानमंत्री ने शपथ ली थी तो भारत 11वें स्थान पर था। संभव है कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी कार्यकाल में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाए। बैठक में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को पहले-दूसरे स्थान पर ले जाने के संबंध में विचारों का आदान प्रदान किया।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी राज्य टीम इंडिया की भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकास और लोक कल्याण के संकल्प पथ पर अग्रसर है और निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

Pic Social Media