Cheapest House: सिर्फ 100 रुपये में मिल रहा है सपनों का घर, जानिए कहां और कैसे मिल रहा है ये मौका?
Cheapest House: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर (Home) हो, लेकिन बढ़ती महंगाई ने कई लोगों (People) के इस सपने को तोड़ दिया है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि दुनिया (World) में एक ऐसी जगह है, जहां केवल एक यूरो, यानी करीब 97 से 100 रुपये में घर मिल रहा है। यह सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Covid 19: कोविड 19 के नए वेरिएंट कितने खतरनाक हैं, पढ़िए डिटेल
सिसिली में क्यों मिल रहे हैं इतने सस्ते घर?
आपको बता दें कि इटली के सिसिली द्वीप (Island Of Sicily) के कई गांव और शहर, जैसे मुसोमेली, सम्बुका दी सिसिलिया, कम्माराता, सुतेरा, कैंपोफ्रांको, एक्वाविवा प्लातानी, कल्टानिस्सेट्टा और अग्रिजेंटो, में जनसंख्या तेजी से घट रही है। कई घर खाली पड़े हैं, जिनमें से कुछ 16वीं सदी के हैं। 1968 के भूकंप के बाद सलेमी जैसे गांवों में लोग घर छोड़कर चले गए, जिससे ये इलाके वीरान हो गए। सरकार अब इन गांवों में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए पुराने घरों को 1 यूरो में बेच रही है, जिससे फिर से आबादी बढ़ाई जा सके।

जानिए क्या हैं शर्तें?
इन घरों (Houses) को खरीदने के बाद कुछ शर्तें भी माननी होती हैं। अधिकतर घर काफी पुराने हैं कुछ तो 16वीं सदी के हैं और इनकी हालत खस्ता है। खरीदार को तीन साल के अंदर इन घरों की मरम्मत और नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। उदाहरण के तौर पर, सलेमी गांव में 1968 के भूकंप के बाद कई घर छोड़ दिए गए थे, जिन्हें अब फिर से बसाने की योजना है।
ये भी पढ़ेंः Medicine: भूलकर भी ना लें ये दवाये, सैंपल हो गए हैं फेल!
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप भी इतने कम दाम में इटली (Italy) में घर खरीदना चाहते हैं, तो संबंधित सरकारी वेबसाइट्स https://www.comune.mussomeli.ag.it/ या https://www.comune.sambucadisicilia.ag.it/ पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
