MP News

MP News: एमपी में पहली बार! आंगनवाड़ी भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन, CM मोहन यादव ने सौंपे नियुक्ति-पत्र

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

MP News: मध्य प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इस उपलब्धि पर खुद मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित विधानसभा के समिति कक्ष में नवनियुक्त बहनों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।

पारदर्शिता की मिसाल बनी सीएम यादव की पहल

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि यह ऑनलाइन प्रक्रिया भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर करारी चोट है। अब मेरिट के आधार पर ही चयन हो रहा है, जिससे योग्य महिलाओं को मौका मिल रहा है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

‘यशोदा मैया की तरह करें बच्चों की सेवा’- सीएम मोहन

नवनियुक्त आंगनवाड़ी दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक अपील की – ‘जैसे माँ यशोदा ने कान्हा को पाला, उसी प्रेम और समर्पण से आप हर बच्चे की देखभाल करें। आप बच्चे की पहली गुरु और पहली पोषण दूत हैं।’ सीएम ने विश्वास जताया कि इन बहनों की मेहनत से प्रदेश जल्द ही कुपोषण मुक्त हो जाएगा।

Pic Social Media

नवनियुक्त बहनों को मिला विशेष सम्मान

कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से तीन नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही 50 विशेष रूप से आमंत्रित नवनियुक्त दीदियों ने भी सीएम का आभार व्यक्त किया। डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘गांव में आंगनवाड़ी दीदी को जो मान-सम्मान मिलता है, वो किसी और को शायद ही मिलता हो।’

ये भी पढ़ेंः MP News: कैबिनेट फेरबदल की उलटी गिनती शुरू, CM मोहन यादव ने संभाली कमान

महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि अब तक 1,091 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10,984 सहायिकाओं के नियुक्ति आदेश जारी हो चुके हैं। शेष पदों पर भी तेजी से काम चल रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आवेदनों की बाढ़ से पता चला महिलाओं का जोश

  • कार्यकर्ता के 2,077 पदों पर – 81,704 आवेदन
  • सहायिका के 17,477 पदों पर – 3,17,627 आवेदन

इन आंकड़ों ने साबित कर दिया कि CM मोहन यादव की योजनाओं से प्रदेश की महिलाओं में आत्मविश्वास और उत्साह कितना बढ़ा है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के तहत जंगल में छोड़े 3 चीते, कहा- ‘ये हमारे लिए कोहिनूर’

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की इस पहल से न केवल भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हुई है, बल्कि लाखों ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिली है। यह कदम सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण और सुशासन की नई मिसाल है।