MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सभी विभागों की समीक्षा शुरू की है।
MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने हाल ही में सभी विभागों की समीक्षा शुरू की है, जो संभावित कैबिनेट फेरबदल की दिशा में संकेत दे रही है। इस समीक्षा का उद्देश्य मंत्रियों के कार्यों का आकलन करना और अगले तीन वर्षों के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करना है। मुख्यमंत्री की यह पहल राज्य में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने के प्रयासों का हिस्सा है। पढ़िए पूरी खबर…
7 दिन की विस्तृत समीक्षा
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में 2 दिसंबर से 9 दिसंबर तक हर मंत्री के दो साल के कामकाज की बारीक जांच होगी। इसका मकसद सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचे और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की रोशनी पहुंचे।
पहले दिन ही दिखा सीएम का विजन
समीक्षा के पहले दिन ही सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायत एवं परिवहन विभागों की गहन पड़ताल की। स्कूल शिक्षा विभाग में ड्रॉपआउट रेट में भारी गिरावट और नामांकन में 120% की छलांग लगना अपने आप में डॉ. मोहन यादव के दूरगामी विजन का प्रमाण है। निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों की ओर बच्चों का रुझान बढ़ना यह साबित करता है कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

ग्रामीण विकास में नया अध्याय लिख रही सरकार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Minister Prahlad Patel) ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की समीक्षा में कहा कि गांवों में पंचायत भवन, सामुदायिक हॉल, सड़कें और पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। परंपरागत जल स्रोतों को पुनर्जनन देने का अभियान हो या गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं – सब कुछ मुख्यमंत्री के ‘गांव की सरकार मजबूत, तो प्रदेश मजबूत’ के संकल्प को साकार कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः MP News: किसानों के लिए खुशखबरी! इन फसलों की खेती पर 50% सब्सिडी देने जा रही है MP सरकार
शिक्षा और परिवहन में भी शानदार प्रगति
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शैक्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था में भी क्रांतिकारी सुधार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस विस्तृत समीक्षा से और बेहतर परिणाम आने की पूरी उम्मीद है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बदलाव की चर्चाएं तेज, 3 मंत्रियों की कुर्सी खतरे में
राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा बढ़ गई है। 31 सदस्यीय कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं और कई वरिष्ठ विधायकों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। कुछ वर्तमान मंत्रियों को महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिकाओं में स्थानांतरित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, खराब प्रदर्शन के कारण कम से कम तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है। इसके अलावा, दो महिला विधायकों को शामिल करने और कांग्रेस के पूर्व विधायकों को पद देने की भी संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया, बोले- ‘गीता हर बच्चे के बैग में होनी चाहिए’
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) का यह सात दिन का मेगा रिव्यू अभियान साफ संदेश दे रहा है- मध्य प्रदेश में अब सिर्फ काम की बात होगी, परिणाम की बात होगी और जनता तक पहुंच की बात होगी। आने वाला फेरबदल हो या न हो, प्रदेश की जनता को यह भरोसा जरूर मिल रहा है कि उनका मुख्यमंत्री हर कदम पर चौकन्ना और सक्रिय है।
