MP News: जीजी फ्लाईओवर का हुआ लोकार्पण, CM मोहन यादव ने दिया नया नाम
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने राजधानी भोपाल (Bhopal) को प्रदेश के सबसे बड़े एलिवेटेड रोड (Elevated Road) की सौगात दे दी है। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक 154 करोड़ रुपए से साढ़े चार साल में बने एलिवेटेड रोड को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शहरवासियों को सौंप दिया है। बोर्ड ऑफिस (Board Office) स्थित आंबेडकर प्रतिमा का उल्लेख कर मुख्यमंत्री ने इसका नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर ब्रिज (Dr. Bhimrao Ambedkar Bridge) रखा है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शहर के लिए चार बड़ी घोषणाएं भी कीं। लोकार्पण के साथ ही एलिवेटेड रोड (Elevated Road) पर गाड़ियां चलने लगीं। 2.9 किमी लंबे और 15 मीटर चौड़े इस रोड के शुरू होने से अब एमपी नगर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। 60% ट्रैफिक एमपी नगर आए बिना ही सीधे गुजर जाएगा। पुराने भोपाल और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोग भी जाम में फंसे बिना निकलेंगे।
ये भी पढ़ेंः MP: स्मार्ट सिटी के बाद अब मोहन सरकार बनाएगी ग्रीन फील्ड सिटी, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
आपको बता दें कि अभी तक 3 किमी की दूरी आधे घंटे में तय होती थी। अब मात्र पांच मिनट में तय की जा सकेगी। खुली जीप में आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपराह्न 11.45 बजे रिमोट से एलिवेटेड रोड (Elevated Road) की अनावरण पट्टिका हटाई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार से एलिवेटेड रोड पार किया।
बावड़ियां पर 180 करोड़ से बनेगा नया ब्रिज
भोपाल, रायसेन, विदिशा और सीहोर को जोड़कर बनाएंगे वृहद राजधानी। ला रहे हैं योजना।
बावड़िया कलां में 180 करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनेगा। शुक्रवार को महेश्वर में होने वाली कैबिनेट में मंजूरी।
पुल-पुलिया और सड़कों में गुजरात मॉडल लागू करेंगे।
जल्द बैरागढ़ ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
शहर के विकाश को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि यह एलिवेटेड रोड शहर के विकास को नई रफ्तार प्रदान करेगा। यह सुयोग है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर इसका लोकार्पण किया जा रहा है। यह पुल एक ओर नेताजी सुभाषचंद्र सेतु और दूसरी ओर वीर सावरकर सेतु को मिलाएगा। बड़ी चुनौतियों के बीच इसका निर्माण हुआ है।
ये भी पढे़ंः MP: CM मोहन यादव ने शराब बंदी को लेकर की बड़ी घोषणा, MP के इन नगरों में नहीं मिलेगी शराब!
3000 करोड़ की लागत से बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इस दौरान कहा कि बड़े शहरों में ₹3000 करोड़ से एलिवेटेड कॉरिडोर बन रहा है। 361 पुल बन रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी बात रखी। मौके पर विधायक भगवानदास सबनानी, मेयर मालती राय भी मौजूद थीं।
कांग्रेस ने बाबा साहेब से अन्याय किया-सीएम मोहन यादव
आपको बता दें कि 27 जनवरी को आंबेडकर जयंती है। इससे पहले एलिवेटेड रोड का नाम उनके नाम पर रखने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस अध्यक्ष बने, पर उन्हें इस्तीफा दिलवा दिया। कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ अन्याय किया। अब महू से यात्रा निकाल रहे हैं।

भोपाल में लागू होगी वृहद राजधानी परियोजना
सीएम ने यह भी कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में एनसीआर है, उसी तर्ज पर भोपाल के आसपास रायेसन, सीहोर और विदिशा को जोड़कर वृहद राजधानी परियोजना लागू की जाएगी। इसके साथ ही होने वाली कैबिनेट में महिलाओं को लेकर बनाई गई पॉलिसी को भी लागू किया जाएगा।
