Republic Day 2025: CM मोहन यादव ने इंदौर में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दिए खास संदेश
Republic Day 2025: मध्य समेत पूरे देशभर में आज 76वें गणतंत्र दिवस की धूम है। हर ओर देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) इंदौर में नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रदेशवासियों को सीएम ने संबोधित किया। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने भोपालवासियों को दी बड़ी सौगात, GG फ्लाईओवर का किया लोकार्पण
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस (Republic Day) की वर्षगांठ पर यह बताते हुए प्रसन्नता है कि एक साल में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चहुंमुखी विकास के साथ प्रदेश की जनता के हित में जन-सहयोग से जो कार्य हुए हैं, उनसे मध्य प्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम ने बाल विनय मंदिर, इंदौर के विद्यार्थियों के साथ भोजन का आनंद लिया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम मोहन यादव की संबोधन की खास बातें
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 25 दिसम्बर 2024 को छतरपुर जिले के खजुराहो में देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना, केन-बेतवा परियोजना का भूमिपूजन किया है। पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100वें जयंती वर्ष में मध्य प्रदेश को मिली इस सौगात में मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर जिले शामिल हैं। साल 2024 के दिसंबर को जयपुर में इस परियोजना का त्रिपक्षीय अनुबंध हुआ है। परियोजना से कुल 6 लाख 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।
ये भी पढे़ंः MP: स्मार्ट सिटी के बाद अब मोहन सरकार बनाएगी ग्रीन फील्ड सिटी, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ज्ञान (GYAN) का मंत्र दिया है, जिसका मतलब होता है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी. ज्ञान पर ध्यान के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया है। यह मिशन युवाओं के स्वप्न साकार करने का माध्यम बनेगा। इसके साथ ही समाज में सकारात्मक और अपेक्षित परिवर्तन लाने के लिए भी युवाओं को प्रेरित करेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं क्षमता संवर्धन, उद्यमिता को प्रोत्साहन और रोजगार, सामाजिक पहल, सामाजिक सद्भाव, इस मिशन के प्रमुख स्तंभ हैं।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में योग्य युवाओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नौकरी दिलवाने और उन्हें स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। इसमें उद्योग क्षेत्र का बड़ा योगदान है। गरीब कल्याण मिशन का लक्ष्य गरीब और वंचित वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए सभी 55 जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही हैं।

सीएम ने कहा कि गरीबों के पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो रहा है। इस योजना में प्रदेश के 36 लाख ग्रामीण और 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध हो गया है।
मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 3,900 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता दी जा रही है। 0 प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन फसल ऋण के लिए इस वर्ष 600 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।
एमपी में सभी स्थानों पर गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह रहा। इस मौके पर राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित मुख्य समारोह का हिस्सा बने। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने देवास में और मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए।
