Rajasthan की भजनलाल सरकार 19 फरवरी को पेश करेगी अपना बजट, हो सकती है ये घोषणाएं
Rajasthan News: राजस्थान बजट 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें राजस्थान बजट 2025 विधानसभा में पेश होने की तारीख सामने आ गई है। प्रदेश की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) 19 फरवरी को बजट विधानसभा में पेश करेगी। यह बजट राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) की वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी (Dia Kumari) बजट 2025 पेश करेंगी। भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) का यह तीसरा बजट होगा। राजस्थान बजट 2025-26 खासतौर पर महिलाओं, कर्मचारियों, और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने वाला होगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनता से मिले सुझावों पर विचार करते हुए कई बड़ी घोषणाओं की योजना बना ली है।
ये भी पढ़ेंः Republic Day: 2 दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का हुआ आगाज, CM भजनलाल ने उठाया ड्रोन शो का लुफ्त

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए हो सकती है ये घोषणाएं
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बजट में कई बड़ी राहत भरी घोषणाएं की जा सकती हैं। आइए जानते हैं…
पारिवारिक पेंशन में सुधार
भजनलाल सरकार (Rajasthan Government) 1 अप्रैल 2024 के बाद सेवा में रहते हुए कर्मचारी की मृत्यु पर, परिवार को 10 वर्षों तक बढ़ी हुई दर पर पारिवारिक पेंशन दे सकती है।
डीपीसी प्रमोशन में छूट
बजट में प्रमोशन के लिए अब 2 साल की छूट दी जा सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पेंशनर्स की चिकित्सा सेवा
आउटडोर चिकित्सा सेवा (Outdoor Medical Service) के लिए 30 हजार रुपये की सीमा को बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जा सकता है।
मेडिकल फैसिलिटी का विकल्प
कर्मचारी आरजीएचएस के तहत अपने माता-पिता या सास-ससुर में से किसी एक को चुन सकेंगे।
रिटायरमेंट लाभ
हर साल 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई से एक काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ।
ग्रेच्युटी सीमा में बढ़ोतरी
अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जा सकता है।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल ने किसानों को दी बड़ी राहत, प्रदेश के 5897 गांव घोषित हुए अभावग्रस्त
किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष योजनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बजट 2025-26 से पहले प्रदेश के किसानों, पशुपालकों, और डेयरी संघों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। सीएम शर्मा (CM Sharma) ने आश्वासन दिया कि किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके मुताबिक बजट का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सबका विकास सुनिश्चित करना है।
31 जनवरी से राजस्थान बजट सत्र
आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, और 7 फरवरी को सीएम भजनलाल शर्मा इसका जवाब देंगे। 19 फरवरी को वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पेश करेंगी। बजट पर चर्चा और अन्य कार्य मार्च के दूसरे सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
