MP

MP के CM मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे जापान, जानिए विदेश यात्रा का क्या है उद्देश्य

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP: CM मोहन यादव विदेश दौरे पर पहुंचे जापान, प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने विदेश दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। सीएम मोहन यादव 28 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान के दौरे पर रहेंगे। सीएम (MP) की विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (GIS) के लिए जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों को आमंत्रित करना है। वे जापान (Japan) के कई शहरों में जाकर जापानी कंपनियों के साथ बैठकें करेंगे और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में निवेश के मौकों पर बातचीत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की करतूत जनता जान गई

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जापान पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने भव्य स्वागत किया। तिलक लगाया, साफ़ा पहनाया और तलवार भेंट की। इस बीच जय श्री राम, जय महाकाल, भारत माता की जय और वंदे मातरम के खूब नारे लगे। सीएम डॉ. यादव कई प्रमुख जापानी कंपनियों के मुख्यालयों का दौरा भी करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

इसलिए जापान दौरे पर गए सीएम

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव का यह विदेश दौरा (Foreign Tour) काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा भोपाल में होने वाली GIS के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। GIS 24-25 फरवरी को होगा। इस यात्रा के दौरान डॉ. यादव जापान के कई शहरों में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। वे मध्यप्रदेश में निवेश के कई सुनहरे अवसरों के बारे में जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ेंः Republic Day 2025: MP के CM मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया नमन

इन सेक्टर्स पर रहेगा विशेष फोकस

इस जापान यात्रा के दौरान सीएम ने मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों पर खास ध्यान दे रहे हैं। वह कृषि, डेयरी-फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस-रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी-औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस-रक्षा, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश के मौकों की जानकारी देंगे। इस यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में पहले से ही काम कर रहीं जापानी कंपनियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उम्मीद जताई है कि जापान की कंपनियां भी मध्य प्रदेश में निवेश करने का रुझान दिखाएंगी। जापान दौरे से सीएम की वापसी 31 जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने को सरकार गंभीर है। बेरोजगारी दूर करने के लिए निजी सेक्टर, खेती-किसानी, पशुपालन में रोजगार का साधन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।