Weather Report: कड़कड़ाती ठंड के बीच इन राज्यों में होगी भारी बारिश!

Trending उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश

Weather Report Today: देश के कई राज्यों में इस समय ठंड अपना असर दिखाना शुरु कर दी है। तो वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। बात करें तमिलनाडु (Tamilnadu) की तो यहां चक्रवाती तूफान से भयंकर तबाही मची हुई है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसका कारण ये है कि कई जगह तूफान के कारण ज्यादा पानी भरा हुआ है। आईएमडी का कहना है कि दक्षिण के कुछ हिस्से में भारी बरसात हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला करोड़ों का कैश..पढ़िए क्या है पूरा मामला?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः अच्छी ख़बर..इस एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक व्हीकल
भारत मौसम विभाग (Weather Department) ने आगे कहा है कि आने वाले 5 दिनों के दौरान केरल और माहें में अगले 3 दिनों के समय तमिलनाडु, पहुंचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप की कुछ जगहों में बारिस होने की संभावना है। चेन्नई में भारी बारिश होने के कारण से जिलें के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। जिससे महानगर और इसके आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस मंगलवार को चक्रवात ने आंध्र प्रदेश में तट को पार कर लिया जिसके बाद चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट को इसका खामियाजा भुगतना पडा है।

सराकर के द्वारा राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है और चेन्नई के काफी सारे स्थानों पर जमा पानी को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। वेलाचेरी और पश्चिम तांबरम के कुछ भागों में गुरुवार को जलभराव हो गया है। यहां पर पल्लीकरनई क्षेत्र में खाद्यान्न के पैकेट हवाई जहाज से गिराए गए हैं।

लखनऊ सहित पूर्वी यूपी में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश (UP) में के मौसम की बात करें तो आज राज्य के कई हिस्सों में मौसतम सामान्य हो सकता है। चक्रवात से हुए बदलाव के बाद बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। आज दिन में हल्की धूप निकलेगी। इसके साथ में राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी राज्य में रातें अब सर्द होने लगी हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है और रात में तापमान में कमी दर्ज होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पारे को लेकर अभी भी अलर्ट जारी बहराल ठंड अब आए दिन के साथ बढ़ रही है। लखनऊ के साथ में इन जगहों पर तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं पश्चिमी यूपी में 2 से 3 डिग्री कमी आने की भी संभावना है। ये जरुर है कि धूप खिली रहने से दिन में राहत मिलेगी।

यहां हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम के बदले मिजाज के बीच में बीते 24 घंटों के समय पुर्वोत्तर के अनेक हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में बारिश हुई है तो मौसम भी ठंडा हो गया है। राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इल्कों में सुबह धूप खिलने के बाद दिनभर आसमान के बादल छाए हैं, जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी। यहां पर अगले 24 घंटों में बादल बने रहने की भी संभावना है।

इसके साथ ही ओडिशा में काफी जगों पर बारिस होने की संभावना हो सकती है। यहां पर भी बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम की वजह से काफी सारे स्कूलों और आंगनवाड़ी केंंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।
बंगाल के कोलकाता और दक्षिणी जिलों में गुरुवार की सुबह ठंड़ी हवा के साथ-साथ रुककर हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Read Weather Report Today-Weather Report -khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi