Delhi Metro: 12 अक्टूबर (रविवार) को होने वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने विशेष इंतजाम किए हैं. इसके तहत रविवार को मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से पहले सुबह 3:15 बजे से शुरू होंगी, जिससे मैराथन में भाग लेने के लिए लोग मेट्रो से पहुंच सकें।
ये भी पढ़े: Delhi सरकार की नई पहल, अब Whatsapp पर एक क्लिक में होंगे 50 सरकारी काम
DMRC की ओर से कहा गया है कि प्रारंभिक सेवाएं दिल्ली मेट्रो की चार प्रमुख रेड, येलो ब्लू और वायलेट लाइनों से यात्रियों को मिलेंगी. रविवार को सुबह 3:15 से 4:00 बजे तक हर 15 मिनट पर ट्रेनें चलेंगी. सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक हर 20 मिनट पर मेट्रो सेवाएं मिलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो अपने नियमित रविवार के समय-सारणी के अनुसार चलेंगी
अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार के समय के अनुसार ही शुरू होंगी. मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आयोजक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा मेट्रो स्टेशनों पर स्वयंसेवक भी तैनात करेंगे, जो प्रतिभागियों के मार्गदर्शन में मदद करेंगे।
ऐसे होगी नि:शुल्क यात्रा:
DMRC ने बताया कि मैराथन प्रतिभागियों के आने-जाने का पूरा खर्च आयोजकों द्वारा वहन किया जाएगा। ऐसे में रनर्स के लिए मेट्रो यात्रा निःशुल्क रहेगी। प्रतिभागियों को आयोजकों से अपने क्यूआर कोड वाले रिस्ट बैंड व बिब्स प्राप्त करने होंगे, जिनसे उन्हें मुफ्त यात्रा की अनुमति मिलेगी।
ये भी पढ़े: Delhi: CM रेखा गुप्ता आज मनाएंगी सामूहिक करवाचौथ, जनसेवा सदन में होगा भव्य आयोजन
इन लाइनों पर सुबह 3: 15 से चलेगी मेट्रो:
• रेड लाइन (लाइन-1): ऋषल से शाहिद स्थल न्यू बस अड्डा तक.
• येलो लाइन (लाइन-2): समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक.
• ब्लू लाइन (लाइन-3/4): द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक.
• वायलेट लाइन (लाइन-6): कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (फरीदाबाद) तक.
