Lakhimpur Kheri: Scary video from Lakhimpur Kheri in UP, what happened when he entered the house...!

Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी का खौफ़नाक वीडियो, जब घर में घुसा…!

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri: ख़बर यूपी के लखीमपुर खीरी(Lakhimpur Kheri) से है जहां गांव में देर रात मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। पूरा मामला तहसील पलिया के गाँव महंगापुर का है जहां नदी से होते हुए एक विशालकाय मगरमच्छ रात के अंधेरे में एक घर में जा घुसा।

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी का ख़तरनाक मेहमान, काट ले तो निकल जाए प्राण!

वन रेंज पलिया की वन चौकी परसपुर के अंतर्गत महंगा पुर में बलविंदर सिंह के घर में रात में एक विशालकाय मगरमच्छ घर में घुस गया। जिसकी सूचना वन चौकी परसपुर को दी गई। चौकी प्रभारी राकेश कुमार पटेल अपने साथियों के साथ जाकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में नदी में छोड़ दिया। घर में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आये दिन जंगली जानवर जंगलों से निकलकर गांव की तरफ रुख कर रहे हैं जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।