Delhi

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने ‘जन सेवा सदन’ का किया उद्घाटन, बोलीं- ‘यह जनता के लिए…’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने पति और बेटे संग किया हवन

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजनिवास मार्ग पर अपने नए कैंप कार्यालय ‘जन सेवा सदन’ (Public Service House) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पति मनीष गुप्ता और बेटे निकुंज के साथ हवन भी किया। राजनिवास मार्ग पर 1/8 और 2/8 बंगले सीएम के आवास और कार्यालय के लिए आवंटित किए गए हैं, जिनमें से यह कार्यालय जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए समर्पित है।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए दिग्गज

उद्घाटन समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना, विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सहित कई प्रमुख नेता और मंत्री मौजूद रहे। सभी ने ‘जन सेवा सदन’ की स्थापना की सराहना की और इसे जनता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi को ‘गैस चैंबर’ से ‘ग्रीन कैपिटल’ बनाएंगे: CM Rekha Gupta

एलजी सक्सेना ने की सराहना

एलजी विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस कदम की सराहना करता हूं। यह कार्यालय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है। यह एक साधारण कार्यालय है, जिसमें लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।’ उन्होंने सीएम को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कदम उनकी जनता के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

Pic Social Media

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने जताई खुशी

दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘जन सेवा सदन का उद्घाटन एक खुशी का अवसर है। सीएम ने इस स्थान को जनता की समस्याओं को सुनने के लिए समर्पित किया है। मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं।’

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहले के मुख्यमंत्री ‘शीशमहल’ बनाते थे और किसी को भी अपने बंगले में प्रवेश नहीं करने देते थे। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने जन सेवा सदन की स्थापना की है, जहां वे आम लोगों से मिलेंगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।’

ये भी पढ़ेंः Delhi: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम? CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा (Minister Kapil Mishra) ने कहा, ’11 साल बाद दिल्ली में पहली बार मुख्यमंत्री का कार्यालय जनता के लिए खोला गया है। ‘जन सेवा सदन’ की निर्माण लागत अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में लगे पर्दों की लागत से भी कम है। इस कार्यालय के टेंडर दस्तावेज सार्वजनिक हैं।’ उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन कार्यालय को मीडिया और जनता के लिए खोला गया, ताकि जिससे यहां की व्यवस्थाओं को देख सकें।