Delhi

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी राहत दे दी, पढ़िए अच्छी ख़बर

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi Metro: ये ख़बर उन यात्रियों के लिए जो दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से मेट्रो स्टेशन पर पीने के पानी की सुविधा शुरू की गई है। हालांकि इसकी शुरुआत फिलहाल चार मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस, गोविंद पुरी, सरिता विहार तुगलकाबाद से की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस सुविधा का शुभारंभ होने के बाद इन सभी मेट्रो स्टेशन में यात्रियों को पानी की सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में अन्य मेट्रों स्टेशनों पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़े: Delhi सरकार बनाएगी नया सचिवालय, विभाग ने इन 6 जगहों का किया चयन

मेट्रो उपायुक्त ने सुरक्षा और नियम अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक

दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट द्वारा मंगलवार को उपायुक्त मेट्रो कार्यालय परिसर स्थित सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा और नियम अनुपालन को लेकिर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेट्रो पुलिस के उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने की। बैठक में मेट्रो इकाई के अधिकार क्षेत्र में आने वाले माल, बार, क्लब, भोजनालय और रेस्टोरेंट के लगभग 65 प्रबंधक एवं मालिकों ने भाग लिया।

ये भी पढ़े: Delhi: CM रेखा गुप्ता की बड़ी पहल, छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी मिलेगा बैंक लोन, जानें कैसे?