Manish Awasthi

Manish Awasthi: जाने माने Tv पत्रकार मनीष अवस्थी को डॉक्टरेट की उपाधि..फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने दिया सम्मान

TV
Spread the love

Manish Awasthi: वरिष्ठ टीवी पत्रकार और प्रसिद्ध न्यूज एंकर मनीष अवस्थी (Manish Awasthi) को फ्रांस की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ‘इकोले सुप्रीयर रॉबर्ट डी सोरबोन’ (Ecole Superieure Robert de Sorbonne) द्वारा मास कम्युनिकेशन में ऑनरेरी डॉक्टरेट (Honorary Degree) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ेः Rana Yashwant: वरिष्ट टीवी पत्रकार राणा यशवंत का यूट्यूब पर धमाकेदार शो

मनीष अवस्थी (Manish Awasthi) का 3 दशकों से भी ज्यादा का समृद्ध पत्रकारिता करियर रहा है, जिसमें उन्होंने प्रिंट मीडिया से लेकर ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया तक के बदलावों को बारीकी से समझा और अनुभव किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति में आए महत्वपूर्ण बदलावों को कवर किया और नए नेताओं और सितारों के उभरने की कहानियों को सामने लाया।

इसके साथ ही, मनीष अवस्थी (Manish Awasthi) देश-विदेश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं के साथ टीवी डिबेट्स होस्ट कर चुके हैं और अपनी बेबाक, सटीक रिपोर्टिंग के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। उनकी खोजी पत्रकारिता, गहरे विश्लेषण और सच की पड़ताल ने पत्रकारिता के नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे उनके साथ-साथ अन्य पत्रकारों को भी प्रभावी और सटीक रिपोर्टिंग के लिए प्रेरणा मिली है।

अब मनीष अवस्थी (Manish Awasthi) अपने व्यापक अनुभव के साथ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और वैश्विक एविएशन के क्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है।