Rana Yashwant: ITV Network के एडिटर-इन-चीफ(Editor-In-Chief) के पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ टीवी पत्रकार राणा यशवंत(Rana Yashwant) अब नए अवतार में दिखाई देंगे। राणा यशवंत 19 मार्च से अपना ब्रैंड न्यू शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ‘The Tandoor Talks’ जो सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होगा जबकि शनिवार को वो ‘Facts & Figures’ प्रस्तुत करेंगे। वहीं, रविवार को वह किसी प्रसिद्ध हस्ती के साथ एक पॉडकास्ट करेंगे। ये सभी शो उनके यूट्यूब चैनल ‘Rana Yashwant’ पर प्रसारित होंगे।
ख़बरी मीडिया से खास बातचीत में राणा यशवंत ने बताया कि वो पिछले ढाई दशकों से टीवी की दुनिया में रहकर कुछ अलग कर रहे थे। लेकिन अब वो कुछ नया करना चाहते हैं और इसकी सोच उनके दिमाग में काफी पहले से चल रही थी। लेकिन अब समय आ गया है कि कुछ अलग हटकर किया जाए। राणा यशवंत ने दर्शकों से अपील की है कि वो उन्हें पहले जैसा ही प्यार देंगे जैसा वो उनके टीवी शोज को दिया करते थे। आपको बता दें राणा यशवंत के यूट्यूब चैनल ‘Rana Yashwant’ के 3.23 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
राणा यशवंत पिछले 11 वर्षों से इंडिया न्यूज पर ‘अर्धसत्य‘ नामक शो कर रहे थे। इस शो की अपनी अलग पहचान और लोकप्रियता रही है। राणा यशवंत के अनुसार, उनका नया शो आम जनता की बेहतर समझ के लिए होगा। इसमें केवल तथ्यों के उपयोग और बयानबाजी से आगे बढ़कर पूरी तस्वीर को देखने की कोशिश की जाएगी।
इसके साथ ही, राणा यशवंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में वह कहते हैं—
“सफ़र वही, रास्ता नया। बोलूंगा नहीं, खबर बोलेगी। 19 मार्च से रोज़ाना शाम 7 बजे मेरे साथ, ‘Rana Yashwant’ यूट्यूब चैनल पर।”
ख़बरी मीडिया की तरफ से राणा यशवंत को नई पारी और नए शोज़ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
