Ludhiana Mayor: लुधियाना नगर निगम को आज अपना नया मेयर मिल गया है।
Ludhiana Mayor: लुधियाना नगर निगम को आज अपना नया मेयर (New Mayor) मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने इंद्रजीत कौर (Inderjit Kaur) को मेयर के पद के लिए चुना है। लुधियाना नगर निगम (Ludhiana Municipal Corporation) के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी महिला (Woman) को मेयर के पद पर चुना गया है। इंद्रजीत कौर लुधियाना नगर निगम की मेयर बनने वाली पहली महिला हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार की नई पहल, पंजाब को टीबी मुक्त बनाने के लिए मरीजों पर रखी जाएगी निगरानी

दिल्ली से आई थी चिट्ठी
आपको बता दें कि यह सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित थी, और पहले पार्टी के भीतर चर्चा थी कि निधि गुप्ता, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर (Inderjit Kaur), मनिंदर कौर घुमन और अमृत वर्षा में से किसी एक को चुना जाएगा। हालांकि, बाद में पार्टी ने इंद्रजीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत कौर के नाम की चिट्ठी दिल्ली से आई थी।
सीएम मान ने X पर दी बधाई
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया X के माध्यम से अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘आम आदमी पार्टी ने लुधियाना निगम के मेयर पद के लिए इंद्रजीत कौर, वरिष्ठ उप महापौर के लिए राकेश पाराशर और उप महापौर के लिए प्रिंस जौहर को नामित किया है। इन तीनों उम्मीदवारों और पार्षदों को अग्रिम शुभकामनाएं।’
ये भी पढ़ेः Punjab में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही, मान सरकार ने जारी किया निर्देश
बता दें कि पिछले साल 21 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) में आप 41 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पिछले कुछ हफ्तों के उतार-चढ़ाव में दो निर्दलीय पार्षद, कांग्रेस के चार और बीजेपी के एक पार्षद आप में शामिल हो गए, जिससे उनकी संख्या 48 हो गई।
