Punjab

Punjab में जल्द शुरू होगी ‘पानी-पानी बस सेवा’, मान सरकार ने बनाई रणनीति

पंजाब
Spread the love

रणजीत सागर झील में शुरू होगा नया प्रोजेक्ट

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। पंजाब सरकार (Punjab Government) राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और अब राज्य की रणजीत सागर झील (Ranjit Sagar Lake) में विदेशों की तर्ज पर जल बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है। सरकार ने लगभग 8 साल बाद इन बसों (Buses) को दोबारा चलाने की रणनीति बनाई है, और इन बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट (Fitness Certificate) हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए 30.35 करोड़ रुपए जारी: Dr. Baljit Kaur

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यह पहल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जल बसों को चलाने की रणनीति

पंजाब सरकार (Punjab Government) के पर्यटन विभाग ने हाल ही में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें यह मुद्दा उठाया गया कि करोड़ों की जल बसें बेकार पड़ी हैं। इसके बाद सरकार ने इन बसों को चलाने के लिए योजना बनाई। इसके अंतर्गत हरिके वेटलैंड में खड़ी जल बसों की चेकिंग करवाई गई और ट्रांसपोर्ट विभाग (Transport Department) द्वारा इनकी मरम्मत और फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके अलावा, इन बसों को चलाने के लिए वन विभाग से सलाह ली जा रही है और पर्यावरणीय मंजूरी भी प्राप्त की जाएगी।