Punjab

Punjab में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही, मान सरकार ने जारी किया निर्देश

पंजाब
Spread the love

Punjab: ट्रैफिक नियमों को लेकर मान सरकार सख्त, अब पुलिसकर्मी पहनेंगे बॉडी बॉर्न कैमरे, पढ़िए पूरी डिटेल

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) पंजाब के लोगों को हादसों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब पंजाब सरकार ने ट्रैफिक नियम (Traffic Rules) तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का आदेश दे दिया है। अब पुलिसकर्मी (Policeman) भी चालान का डर या पैसे लेकर नियम तोड़ने वालों को छोड़ नहीं पाएंगे। इसके लिए पंजाब पुलिस ने पांच हजार बॉडी वार्न (Body Warn) खरीदने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया अगले दो से तीन महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही ओवर स्पीड वाहन (Over Speed Vehicle) चालकों से निपटने के लिए पुलिस स्पीड गन का भी सहारा लेगी। जबकि जांलधर, मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। 26 जनवरी से इन इलाकों में ई-चालान की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः CM Mann ने तिलक नगर में आप उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, BJP-कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैमरे की है ढ़ेरों खासियत

इस काम के पहले चरण में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा फोर्स (Road Safety Force) के लिए 144 कैमरे खरीद लिए गए थे। जिनका रिजल्ट बहुत बच्छा रहा है। इसके बाद अब 23 जिलों के 5 हजार कैमरे खरीदने की योजना बना ली गई है। कैमरों की खासियत यह होगी कि यह ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के साथ कैमरा कनेक्ट रहेगा। वहीं, ड्यूटी के दौरान कैमरा ऑन करना अनिवार्य होगा। इससे पहले मोहाली समेत कुछ जिलों में कैमरों का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा था। जिसका रिजल्ट काफी अच्छा रहा था।

ये भी पढ़ेंः Punjab: Tarunpreet Sond ने फोकल पॉइंट्स के कायाकल्प के लिए विभागों को दिए सख्त निर्देश

नशेड़ी ड्राइवरों से निपटने के लिए एल्कोमीटर का होगा प्रयोग

इसी प्रकार नशा करके गाड़ी चलाने वालों को लेकर भी पुलिस काफी सख्त है। 400 एल्कोमीटर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। 669 एल्कोमीटर खरीद लिए गए हैं। इसके अलावा 28 लेजर स्पीड गन ख्ररीदने की मंजूरी दी गई। ट्रैफिक नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी काफी सख्त है। इसी कारण से पुलिस किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती हैं। इतना पुलिस की तरफ की तरफ से पुलिस ट्रैफिक गठन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस 2114 मंजूर पद है। है। इनमें 1587 पदों पर मुलाजिम काम कर रहे हैं।