Rajasthan

Rajasthan: CM भजन लाल शर्मा की GST 2.0 पर व्यापारियों से विशेष चर्चा

राजनीति राजस्थान
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय से आमजन को मिलेंगी सस्ती वस्तु और सेवा

जीएसटी 2.0 से देश की अर्थव्यवस्था बनेगी मजबूत

जीएसटी की बदली स्लैब से रोटी, कपड़ा और मकान होंगे सस्ते

आम और खास सभी मनाएं जीएसटी बचत उत्सव- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीएसटी रिफॉर्म के लिए व्यापारियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री की अपील, हर घर बने स्वदेशी, आमजन गर्व से खरीदें स्वदेशी वस्तुएं

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के GST स्लैब में परिवर्तन के ऐतिहासिक निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। सूर्योदय से वस्तु और सेवाकर सुधार पूरे देश में जब प्रभावी रूप से लागू होगा, तो इसका सबसे अधिक फायदा आमजन को मिलेगा। GST की स्लैब में बदलाव से आमजन के लिए सबसे अधिक उपयोगी रोटी, कपड़ा और मकान सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर को विशेष रूप से व्यापारी और नागरिक GST बचत उत्सव के रूप में मनाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan में ‘GST बचत उत्सव’ का आगाज़, CM भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर व्यापारियों व उद्योग संगठन के प्रतिनिधियों से GST रिफॉर्म पर विशेष चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि GST स्लैब में बदलाव का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार किया जाए। नागरिकों को इससे होने वाली आर्थिक बचत और उसके फायदे भी बताए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक GST रिफॉर्म के साथ ही अब व्यापारी व उद्योग संगठन देश व आमजन की आवश्यकता की वस्तुएं देश में ही निर्मित करने के काम को नई दिशा दें। साथ ही, स्वदेशी के संकल्प को साकार बनाने के लिए आमजन भी देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: CM भजनलाल ने छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, रोजगार और सुरक्षा पर गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि GSTस्लैब में बदलाव का फायदा गरीब, किसान, महिला, दुकानदार और व्यापारी सहित सभी वर्गों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के ओद्यौगिक विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। प्रथम वर्ष में ही राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की सुगम स्थापना के लिए राज्य सरकार आधारभूत संरचनाओं का निरंतर विकास कर रही है। बैठक में व्यापारियों व उद्योग संगठनों ने वस्तु एवं सेवाकर की स्लैब में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।