Kendra Yog

Kendra Yog: 1 अगस्त से इन राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!

Yours राशि
Spread the love

Kendra Yog: 1 अगस्त से शनि और शुक्र की खास युति कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है।

Kendra Yog: ज्योतिष शास्त्र में शनि (Saturn) को न्याय का देवता माना जाता है, जो मकर (Capricorn) और कुंभ राशि का स्वामी है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं और हाल ही में वक्री हुए हैं। बता दें कि अब 1 अगस्त 2025 को शाम 7:01 बजे शनि और शुक्र 90 डिग्री के कोण पर आएंगे, जिससे केंद्र योग (Kendra Yog) का निर्माण होगा। यह ज्योतिषीय घटना इस राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित होगी। आइए जानते हैं, इन राशियों को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Pic Social Media

केंद्र योग का महत्व

ज्योतिष (Astrology) के मुताबिक, शनि और शुक्र का केंद्र योग (Kendra Yog) 1 अगस्त को बनने वाला है, जो इन तीन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। यह योग न केवल आर्थिक और करियर के क्षेत्र में प्रगति देगा, बल्कि निजी जीवन में भी सुख और समृद्धि लाएगा।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: 500 साल बाद शनि मार्गी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए केंद्र योग करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और सरकारी कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और करियर में प्रगति के रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को केंद्र योग के प्रभाव से धन, वाहन या जमीन का लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी और सेहत से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। विदेश में काम करने वालों के लिए व्यापार विस्तार के अवसर बनेंगे। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ेंः Astro: 100 साल बाद पितृ पक्ष में एक साथ सूर्य-चंद्र ग्रहण! इन राशियों का आएगा गोल्डन टाइम!

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। रिश्तों में अनबन खत्म होगी और विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि और बोनस मिलने के संकेत हैं। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और पुरस्कार मिलने की संभावना है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।