13 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 फरवरी 2025, गुरुवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह तिथि 12 फरवरी शाम 07:23 से 13 फरवरी रात्रि 08:22 तक रहेगी। आज भगवान विष्णु की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
ये भी पढ़ेंः Unlucky Colour: गलती से भी इस रंग का पेंट घर में मत लगाना..नहीं तो…!

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में समस्या बन सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए किसी का मार्गदर्शन अवश्य लें। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। मां लक्ष्मी आप पर आज कृपा बरसा सकती हैं।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। कुछ नए अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। सामाजिक दृष्टि से आपके प्रयास सफल रहेंगे। आज आपकी मधुर वाणी आपको नौकरी में मान सम्मान दिलाएगी। सायंकाल का समय आज आप परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। जीवनसाथी और बच्चों की खुशी के लिए आप उन्हें को गिफ्ट भी दे सकते हैं। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक अवसर मिलता रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको अपने पारिवारिक तनाव को कम करना होगा। आज आप शाम का समय अपने पिता के साथ कुछ खास मुद्दों सलाह ले सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस काम में सफलता मिल सकती है। कारोबार और आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखना फायदेमंद होगा। शेयर में पैसा लगाना जोखिम भरा रह सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को आज आलस छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। अगर दूसरों के भरोसे काम को टालेंगे तो आपका काम आज अटक सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज दोपहर बाद आपको उसमें विजय मिल सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आज आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज आपको करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) इस राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपका दिन आज सुखमय रहेगा। लव लाइफ में आज आप अपने साथी के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। आपके बीच भरोसा और तालमेल बढेगा। आर्थिक मामलों में आप अपने खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिलेंगे जिससे आपका बजट संतुलित रहेगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज सफल होंगे। धर्म कर्म के काम में भी भाग ले सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधान रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी क्षेत्रों सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभकारी रहने वाला है। आज आप पारिवारिक जीवन में भी खुशियां पाएंगे। आज सुबह से ही आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको पारिवारिक सुख के साथ साथ संसारिक सुख भी मिलेगा। आज आपको भाई-बहन से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला हैं। भाग्य भाव में राशि स्वामी का गोचर आपको भाग्य के साथ परिश्रम का भी लाभ दिलाएगा। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जो लोग आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कुछ ऐसे मौके मिलेंगे जिन्हें मना नहीं कर पाएंगे। सामाजिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
