Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा फ्री बीमा लाभ

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के हित में एक अहम और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों (Pensioners) के हित में एक अहम और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ है, जिसके तहत कर्मचारियों को बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के करोड़ों रुपये तक की फ्री बीमा सुरक्षा मिलेगी। इस अवसर पर झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Pic Social Media

कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

इस पहल को राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण नीति का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है। एमओयू के तहत राज्य के स्थायी, संविदा कर्मचारी एवं पेंशनधारकों को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से निःशुल्क बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यह सुविधा कर्मचारियों के परिजनों को मजबूत आर्थिक संबल देने का काम करेगी।

कर्मचारियों के हित में बड़ी उपलब्धि: सीएम हेमंत सोरेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय है। इससे राज्य के कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी सुरक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस एमओयू को कर्मचारियों के हित में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

Pic Social Media

कर्मियों का कल्याण सरकार की पहली प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक संवेदनशील सरकार के रूप में राज्य की सेवा करने वाले कर्मियों के कल्याण के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का शिष्टमंडल, औद्योगिक विकास पर हुई अहम चर्चा

वेतन, पेंशन और सुरक्षा को लेकर निर्णायक पहल

झारखंड मंत्रालय में राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता नौकरी के दौरान मिलने वाले वेतन, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना जैसी विषम परिस्थितियों में वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में निर्णायक पहल है।

Pic Social Media

दुर्घटना बीमा का बड़ा लाभ

समझौते के तहत हवाई दुर्घटना में 2 करोड़ रुपये और सड़क दुर्घटना में 1 करोड़ रुपये तक का निःशुल्क दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। यह सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

समावेशी विकास में बैंकों की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के समावेशी विकास में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैंकों के माध्यम से सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृत जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत 50 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: पेट्रोल पंप की रोशनी में पढ़ते बच्चे का वीडियो, CM हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेकर मदद के निर्देश दिए

कार्यक्रम में रहे ये गणमान्य मौजूद

इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक सुब्रत कुमार और महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल झारखंड सरकार की कर्मचारी हितैषी और संवेदनशील शासन की सोच को मजबूती से दर्शाती है।