Delhi में आप की सरकार गिराने की कौन रच रहा है साजिश? पढ़िए बड़ी खबर

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने उनके 7 विधायकों (MLAs) से संपर्क किया है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेः दिल्ली में नमो नवमतदाता सम्मेलन में युवाओं का दिखा जोश..1 लाख से ज्यादा युवा शामिल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गयी है।

औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। केजरीवाल के साथ ही दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने ट्विटर पर लिखा कि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है। और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।

9 साल में कई षड्यंत्र रचे गए

पिछले 9 सालों में हमारी सरकार (Government) गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

दिल्ली की जनता करती है आप से प्यार

केजरीवाल ने आगे कहा कि ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता आप से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में आप (AAP) को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

Pic Social Media

बीजेपी का ऑपरेशन लोटस 3.0

आप (AAP) नेता आतिशी (Atishi) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा बीजेपी ऑपरेशन लोटस 3.0 करना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने आप के 7 विधायकों से संपर्क किया, उन्हें कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद 1-1 MLA को तोड़कर दिल्ली सरकार गिराएंगे, 21 MLAs से बात हो चुकी, 1-1 विधायक को 25 करोड़ की ऑफर की है। इनका मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करके सरकार गिराने का है। ऐसा ही ये पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और मध्य प्रदेश में भी कर चुके हैं।

ये हैं अहम आरोप

  • बीजेपी जिस-जिस राज्यों में गिरती है, वहां-वहां लगातार सरकार को गिराने में लगी रहती है।
  • बीजेपी AAP की चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी हुई है।
  • बीजेपी का ऑपरेशन लोटस 3.0 शुरु हो चुका है।
  • बीजेपी ने पिछले दिनों आप (AAP) 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होंगे। उसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ेंगे। आप के 21 विधायकों के संपर्क में है।
  • आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को बीजेपी ने अपनी पार्टी में आने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।