24 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
24 दिसंबर को पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि बुधवार दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। 24 दिसंबर को शाम 4 बजकर 2 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही बुधवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के गुरुवार सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 24 दिसंबर से पंचक प्रारंभ है। साथ ही बुधवार को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान के सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपका मन किसी पारिवारिक मामले को अधिक लेकर परेशान रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए संतोष और शांति भरा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का आपको लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होता दिखेगी। वहीं, रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात अनावश्यक कष्ट दे सकती है। हालांकि, संतान पक्ष से कुछ राहत भरा समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाना होगा जो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिताजी से शेयर कर सकते हैं। आपका कोई काम पूरा न होने में समस्या आ रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने आस-पड़ोस में किसी को बिना मांगे सलाह न दें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) चंद्रमा सप्तम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। कर्क राशि वालों को आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से जुड़े दायित्व को पूरा करने का पूरा समय मिलेगा। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित कोर्स की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!
कन्या राशि (Virgo) राशि स्वामी बुध पराक्रम वृद्धि कर रहा हैं। ऐसे में आपको रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आपके शुभ खर्चे बढ़ेंगे और आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी किसी भी शारीरिक समस्या को यदि आपने दबाया, तो बाद में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी, जिससे दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आपकी राशि में मंगल-शनि योग अभी कुछ दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का दिन इन समस्याओं की जांच कराने के लिए बेहतर रहेगा। किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी परेशानियों से सलाह मशविरा अवश्य कर लें। रोग की अवस्था में अधिक चलने-फिरने से परेशानी बढ़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से काम को लेकर कुछ मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन और सत्ता पक्ष से निकटता का आपको लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल से लेकर देर रात तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आप तालमेल बनाकर चलें, तो आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आप किसी दूसरे जगह अप्लाई करने की सोचेंगे।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। इससे संबंध खराब होने का खतरा नजर आ रहा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। यात्रा के समय सावधानी बरतें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
