Jharkhand में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक शिष्टमंडल सीएम हेमंत सोरेन से मिला।
Jharkhand News: झारखंड में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक शिष्टमंडल सीएम हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिला। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के प्रतिनिधियों ने राज्य में उद्योगों के विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी विभिन्न व्यवहारिक चुनौतियों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। पढ़िए पूरी खबर…

उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री
चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की भूमिका राज्य के आर्थिक सशक्तिकरण में हमेशा महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
व्यवसाय के अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है, जिससे व्यवसाय के वातावरण को और अधिक सरल, पारदर्शी और निवेश के अनुकूल बनाया जा सके। इसका उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है, ताकि झारखंड आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सके।
‘इन्वेस्ट इन झारखंड’ पर बनेगा प्रजेंटेशन
बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स उद्योग विभाग के समन्वय से ‘इन्वेस्ट इन झारखंड’ विषय पर एक विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार करेगा। इस प्रजेंटेशन को अन्य राज्यों में प्रस्तुत कर झारखंड में पूंजी निवेश को आकर्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
ये भी पढ़ेंः Ranchi: CM हेमंत सोरेन से मिली ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम, सीएम ने दी शुभकामनाएं
पलामू और संताल परगना के औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस
चैंबर की ओर से मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में औद्योगिक रूप से पिछड़े पलामू और संताल परगना क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को गति देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए कई ठोस प्रयास पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की भागीदारी से इस दिशा में और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एफजेसीसीआई अध्यक्ष ने दी बैठक की जानकारी
एफजेसीसीआई के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में बिल्डिंग रेगुलराइजेशन बिल, खासमहाल की जमीन के सरलीकरण, हर जिले में डीडीसी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक आयोजित कर औद्योगिक माहौल बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता टीम से मिले CM हेमंत, कहा- ‘पूरे झारखंड को आप पर गर्व है’
इस अवसर पर चैंबर शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, मनीष सराफ और डॉ. अभिषेक रामाधीन उपस्थित थे।
