IPL 2025

IPL 2025: दिल्ली-कोलकाता के बीच आज होगी भिड़ंत, जानिए कौन पड़ेगा किसपर भारी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: प्लेऑफ की जंग में कौन बनाएगा मजबूत पकड़? किसे मिलेगी हार-कौन मारेगा बाजी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18 वें सीजन में अब प्‍लेऑफ की जंग तेज हो गई है। हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में आज भी बहुत ही रोमांचक मुकाबला होगा। आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला आज दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली इस सीजन अभी पॉइंट्स टेबल (Points Table) में चौथे नंबर पर है तो वहीं कोलकाता की टीम सातवें नंबर पर है। इस सीजन में ये इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। आइये इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि अब तक किसका पलड़ा ज्‍यादा भारी रहा है?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: राजस्थान के आगे पस्त हुई गुजरात की टीम, इस युवा खिलाड़ी ने पलटा मुकाबला

दिल्ली बनाम केकेआर हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) और केकेआर (KKR) के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 बार आमना सामना हो चुका है, जिसमें से दिल्ली की टीम ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, 18 मैच केकेआर ने अपने नाम किए हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। दिल्ली की टीम ने अब तक 9 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। अपने पिछले मैच में दिल्ली की टीम को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कोलकाता का आखिरी मुकाबला पंजाब से था, जिस मैच का बारिश के चलते नतीजा नहीं निकल सका था। अब केकेआर का सामना आज यानी 29 अप्रैल को दिल्ली (Delhi Capitals) की टीम से होना है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: विराट-क्रुणाल की शानदार साझेदारी से RCB ने दिल्ली को 6 विकेट से दी मात

कैसा रहेगी पिच?

दिल्‍ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Delhi Arun Jaitley Stadium Pitch Report Today) की पिच बल्लेबाजों की मदद करती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री की वजह से यहां पर बल्लेबाजों को खूब चौके-छक्के लगाते हुए देखा जाता है। दिल्‍ली की पिच से गेंदबाजों को ज्‍यादा मदद नहीं मिलती हुई नजर आती है। वहीं स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से मदद मिल सकती है। अगर बात करें आकंड़ों की तो इस मैदान पर कुल 92 आईपीएल मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 44 मैच में जीत हासिल की है और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 47 मैच जीते है। 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्‍ली कैपिटल्‍स

फ़ाफ़ डुप्‍लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्‍मंता चमीरा, मुकेश कुमार

कोलकाता नाइटराइडर्स

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, रॉवमन पॉवेल, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी