IPL 2025

IPL 2025: राजस्थान के आगे पस्त हुई गुजरात की टीम, इस युवा खिलाड़ी ने पलटा मुकाबला

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: IPL में टूटा रिकॉर्ड, सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीम बनी RR

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18 सींजन का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। दोनों टीमें आरआर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से गुजरात को हरा दिया है। राजस्थान की जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) बनें, जिसके बल्ले एक ऐतिहासिक शतकीय पारी देखने को मिली। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की और गुजरात टाइटंस को तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: विराट-क्रुणाल की शानदार साझेदारी से RCB ने दिल्ली को 6 विकेट से दी मात

गुजरात टाइंटस ने बनाए 209 रन

दोनों टीम के बीच हुए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल की शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल (Shubman Gill) के बीच एक बार फिर अच्छी साझेदारी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन बनाए। इस दौरान साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल और जोस बटलर ने तेज रफ्तार से रन बनाए और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन पहुंचा दिया। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 84 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी तरफ महीश थीक्षाना राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे। महीश थीक्षाना ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर भी 1-1 सफलता हासिल करने में कामयाब रहे। लेकिन बाकी कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की छठी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया

वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी

210 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने पहले ही ओवर से तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की। दोनों खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े और इस साझेदारी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर ऐतिहासिक 101 रन की पारी खेली। वह क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसी के साथ-साथ आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 11 छक्के लगाए।

दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने भी एक विस्फोटक पारी खेली। जायसवाल ने 40 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, रियान पराग ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर मुकाबले को समाप्त किया। वैभव और यशस्वी की पारी के चलते राजस्थान ने 210 रनों के टारगेट को 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम अब IPL में सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट हासिल करने वाली टीम भी बन गई है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट हासिल किए। वहीं, राशिद खान को छोड़कर गुजरात के सभी गेंदबाजों ने 11 या उससे -ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए।