बिहार के CM नीतीश ने वैभव को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल में विस्फोटक पारी खेली उसने खलबली मचा दी। वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलते हुए सोमवार को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन जड़ दिया। बता दें कि वैभव ने 35 गेंदों में शतक बनाया। वैभव की इस आतिशी पारी से पूरा बिहार खुश है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। वहीं सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वैभव की तारीफ की है।

सीएम नीतीश कुमार ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

CM नीतीश ने वैभव को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचने और देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता जी से माननीय मुख्यमंत्री जी 12 दिसंबर 2024 को 01 अणे मार्ग में मुलाकात की थी तथा मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रूपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।
ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन भूमिगत पैदल यात्री मार्ग का किया निरीक्षण

आपको बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम (Sawai Mansingh Cricket Stadium) में वैभव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 101 रन की यादगार पारी खेली। 265 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वैभव ने जमकर तबाही मचाई। अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 7 चौके जमाए, जबकि 11 गगनचुंबी सिक्स भी उनके बल्ले से निकले। वैभव ने अपनी आतिशी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर डाला। वैभव टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार25 जिलों की यात्रा के बाद सिवान
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 14 साल 32 दिन की उम्र में शतक जमाया। वैभव ने 38 गेंदों में 101 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 7 चौके और 11 सिक्स जमाए।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा- जिया हो बिहार के लल्ला

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) ने लिखा, बिहार के लाल ने कर दिया कमाल! बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बैंटिग करके IPL के इतिहास में 101 रन के स्कोर के साथ सबसे कम उम्र में शतक लगाने का इतिहास रच दिया है। आप यूं ही बिहार का वैभव बढ़ाते रहिए। पूरे बिहार की ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं! जिए हो बिहार के लाला!
सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट शेयर कर वैभव की तारीफ

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी वैभव की बल्लेबाजी को देखकर हैरत में हैं। सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वैभव की तारीफ की है। 14 साल की उम्र में तूफानी अंदाज में बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर अंदाज में बल्लेबाजी कर वैभव ने सचिन तेंदुलकर का दिल जीत लिया है। सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया औऱ लिखा, “वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्ले की गति, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे ऊर्जा का ट्रांसफर करना एक शानदार पारी का नुस्खा था।”
