Indore Metro: दिल को खुश करने वाली ख़बर आ गई

मध्यप्रदेश

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
MP Metro:
मध्य प्रदेश के लोगों के लिए खुशी की खबर है। अब जल्द ही मध्य प्रदेश में भी लोग मेट्रो की यात्रा कर सकेंगे। मेट्रो के ट्रायल रन के लिए मेट्रो के तीन डिब्बे इंदौर पहुंच गए हैं। ये डिब्बे 800 किलोमीटर की यात्रा तय करके गांधी नगर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ेंः 8-10 सितंबर.. दिल्ली-NCR में क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida-Delhi बॉर्डर पर जाम से राहत दिलाने वाली ख़बर

इसके साथ ही 7,500.80 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के सितंबर के मध्य में प्रस्तावित प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से शुरू हो गई। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के वडोदरा के पास स्थित सावली के एक संयंत्र से सड़क मार्ग से भेजे गए तीन डिब्बों को इंदौर के गांधी नगर में बनाए गए मेट्रो रेल डिपो से सटे अनलोडिंग बे की पटरियों पर उतारा गया।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि मेट्रो रेल के तीनों डिब्बों को आपस में जोड़ा जाएगा और सितंबर के मध्य में प्रस्तावित प्रायोगिक परीक्षण (Practical Test) से पहले उनकी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जांच की जाएगी। इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने तीनों डिब्बों को मालवाहक ट्रकों के कंटेनरों से उतारे जाने की प्रक्रिया की नारियल फोड़कर धार्मिक विधि-विधान से शुरुआत की। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स बधाई संदेश के साथ लिखा कि बधाई इंदौर। इंदौर में मेट्रो का सपना साकार होने की दिशा में आज एक और उपलब्धि मिली है। गांधी नगर डिपो में पहले रोलिंग स्टॉक का आगमन हुआ है। इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर माह में प्रस्तावित है।

इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए मेट्रो रेल परियोजना सियासी तौर पर भी अहम मानी जा रही है। MPMRCL के अधिकारियों ने बताया कि शहर के गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक-तीन के बीच 5.9 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर तीन डिब्बों वाली मेट्रो रेल का प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) किया जाना है। अधिकारियों के मुताबिक इस फासले में कुल पांच स्टेशन पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी। इसके तहत शहर में करीब 31.50 किलोमीटर लम्बा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है।
Read MP Metro, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi