‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का शानदार आगाज़..मेडल के लिए मैदान में खिलाड़ी

पंजाब

Jyoti Shinde, Editor

Punjab News: खेल की दुनिया में पंजाब का परचम हमेशा से ही लहराता आया है। पंजाब के खिलाड़ी ना सिर्फ अपने राज्य का बल्कि समय समय पर देश का नाम रौशन करते आए हैं। पंजाब में इन दिनों खेल को बढ़ावा देने के लिए सीएम भगंवत मान से लेकर खेल मंत्री सभी अपनी अपनी कोशिशों में जुटे हैं, इसी क्रम में पंजाब में अब खेडां वतन पंजाब दियां- 2023 के सीजन-2 का आगाज हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में उद्घाटन समारोह के दौरान खेडां वतन पंजाब दियां- 2023 ( सीजन-2) के शानदार आग़ाज़ के बाद ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत हो गई।

ये भी पढ़ेंः आंगनवाड़ी वर्करों को CM मान का तोहफ़ा..5714 नियुक्ति पत्र सौंपे

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः पंजाब सरकार में 21 JE की नियुक्ति..डॉ. अहलूवालिया ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इसके साथ ही पंजाब के 157 ब्लॉकों में आठ खेलों में मुकाबले शुरू हो गए। इस खेल में डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समूह जि़ला खेल अफसरों को आदेश दिया है कि जो खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके परन्तु वह ग्राउंड में पहुँचते हैं तो उनको भी हिस्सा दिलाया जाये। कई खिलाडिय़ों द्वारा यह माँग की जा रही थी कि वह किसी कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके, इसलिए खेल मंत्री द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला किया गया है।

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार कुल 35 खेलों में आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इनमें से आठ खेलों के मुकाबले ब्लॉक स्तर से शुरू हो गए हैं। एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग), कबड्डी (नेशनल स्टाइल और सर्कल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी खेल में लडक़ों और लड़कियों के आठ उम्र वर्गों अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21 से 30 साल, 31 से 40 साल, 41 से 55 साल, 55 से 65 साल और 65 साल से अधिक के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इन खेलों में ब्लॉक के विजेता आगे जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट्स में हिस्सा लेंगे।

Pic Social Media

मीत हेयर ने बताया कि जि़ला स्तरीय मुकाबलों में उक्त आठ खेल के विजेताओं के अलावा बाकी अन्य नई खेलों के सीधे मुकाबले होंगे और फिर अक्तूबर महीने में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार खिलाडिय़ों में और अधिक उत्साह पाया जा रहा है। राज्य स्तरीय विजेताओं को 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के मुकाबलों के लिए सुचारू प्रबंध किये गए हैं।
Read Punjab News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi