Prayagraj: महाकुंभ से पहले अक्षयवट को सजाने की तैयारी शुरू

उत्तरप्रदेश

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Mahakumbh 2025: यूपी की न्यायिक राजधानी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha kumbh 2025) के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों को लेकर मुस्तैद है। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए पूरे शहर को अभी से ही सजाने-संवारने का काम तेजी से शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ेंः Small Business: बिना खर्च किए शुरू करें ये बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः 8-10 सितंबर.. दिल्ली-NCR में क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

इसी क्रम में प्रयागराज संगम (Prayagraj Sangam) में मौजूद अक्षयवट (Akshayvat) का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी दिया जा चुका है। साथ ही एजेंसी को जल्द ही काम शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं। अक्षयवट कॉरिडोर के लिए स्मार्ट सिटी से लगभग 18 करोड़ रुपये का बजट सेना को दिया जा चुका है। आपको बता दें कि किले के भीतर मौजूद अक्षयवट के सौंदर्यीकरण का काम सेना ही कराएगी। प्रयागराज संगम क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को नए निर्माण के बीच अक्षयवट,पातालपुरी और सरस्वती कूप के दर्शन होंगे।
भव्य बनेंगा अक्षयवट द्वार
किले में प्रवेश से पहले अक्षयवट का एक विशाल द्वार बनाया जाएगा। साथ ही प्रवेशद्वार लेकर अक्षयवट तक कॉरीडोर बनेगा। इसमें दोनों ओर रेलिंग और फर्श नवीनीकरण प्रस्तावित है। बाहर की ओर यात्रियों के लिए शेड,शौचालय और बेंच की व्यवस्था होगी।

सुरक्षा के होंगे इंतजाम
पातालपुरी में प्रवेश के पहले जांच के लिए मशीने लगाई जाएंगी। साथ ही दीवारों पर अलग से फ्लैक्स लगाकर ऐतिहासिक कुंभ और प्रयागराज के दर्शन होंगे। इसके साथ ही आध्यात्मिक धरोहरों को भी यहां देखा जा सकेगा।
आपको बता दें कि साल 2025 में महाकुंभ लगेगा, जिसमें देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम आकर पावन स्नान करते हैं।
Read UP News, Prayagraj,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi