Sagar Gaurav Samman: उत्तराखंड (Uttarakhand) के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) को सागर गौरव सम्मान (Sagar Gaurav Samman) से नवाजा गया। सागर गौरव सम्मान मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सागर गौरव दिवस पर दिया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने अपना बचपन मध्य प्रदेश के सागर में बिताया है। सिर्फ यही नहीं शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी उनकी सागर में ही हुई है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: देहरादून को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने किया 190 करोड़ रुपये से 74 योजनाओं का शिलान्यास
सागर से सीएम का खास नाता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ में हुआ था। सीएम धामी (CM Dhami) के पिता शेर सिंह धामी आर्मी में सूबेदार थे। 1988-1991 में शेर सिंह धामी की पोस्टिंग सागर महार रेजिडेंट सेंटर में ही थी। इस दौरान पिता के साथ पुष्कर सिंह धामी भी सागर आ गए थे। सागर में धामी की कक्षा 8 से दसवीं तक पढ़ाई सागर में ही हुई। सागर के डीएनएसबी स्कूल में 3 साल तक पढ़ाई की। इसलिए उन्हें सागर के जन्म प्रतिनिधियों के द्वारा आमंत्रित किया गया है।
दूसरी बार सीएम बनने के बाद सागर पहुंचे थे सीएम धामी
इस सम्मान समारोह में धामी के बचपन के दोस्तों और खास करीबियों को भी आमंत्रित किया गया। आपको बता दें कि 23 दिसंबर को सागर गौरव दिवस मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी 17 अक्टूबर 2022 को सागर का दौरा किए थे। उस समय उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर हाई लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
लाखा बंजारा प्रतिमा का हुआ अनावरण
आपको बता दें कि 23 दिसंबर दिन सोमवार को सागर का गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण और लाखा बंजारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। संजय ड्राइव पर आयोजित सागर गौरव दिवस के कार्यक्रम में ही पुष्कर सिंह धामी का गौरव सम्मान किया गया। इसके अलावा सागर से आईपीएस, आईएएस, जज, अभिनेता सहित जिन्होंने देश दुनिया में नाम कमाया है उनको सम्मानित किया गया।