हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान..बोले गुंडागर्दी करने वालों की खैर नहीं

चुनाव 2024 हरियाणा

Nayab Singh Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के माफिया और बदमाशों को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि सीएम और बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर फरीदाबाद (Faridabad) कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के माफिया और गुंडों को सुधर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बदमाश स्वयं अपने आपको सुधार लें अन्यथा वह उन्हें सुधार देंगे। सीएम बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आए नायब सिंह सैनी का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः सहारनपुर में PM मोदी का विपक्ष पर हमला..बोले 2014 में कहा था- देश नहीं झुकने दूंगा

Pic Social Media

सेक्टर-15 स्थित बीजेपी कार्यालय (BJP Office) पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली बीजेपी इस बार 400 पार करने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वोटिंग तक वे घर न बैठें, बल्कि जनता के बीच जाकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के किए गए विकास कार्यों के दम पर गर्व के साथ जनता के बीच जाएं और वोट मांगे। जनता का आशीर्वाद बीजेपी और हमारे पीएम मोदी के साथ है। इसलिए इस बार भी हरियाणा से सभी दस लोकसभा सीटेों पर बीजेपी को जितवाकर एक नया संदेश दें।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सीएम नायब सैनी (CM Naib Saini) ने सेक्टर-15 स्थित बीजेपी कार्यालय अटल कमल में झंडा फहराने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलने जा रहा है। हरियाणा में इन दिनों बढ़ रहे क्राइम पर बात करते हुए सीएम नायब सिंह ने कहा कि 2016 में यूपी के एक वाक्य का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पर उन दिनों क्राइम रेट अधिक था। कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिले तो उन्होंने क्राइम से निजात दिलाने की बात कही। उन्होंने लोगों को भाजपा को वोट देने पर अपराध से निजात दिलाने की बात कही। लोगों ने कहा कि यूपी से बदमाश भागेंगे तो हरियाणा में आएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यूपी से बदमाश आएंगे तो हरियाणा में हम बदमाशों को संभाल लेंगे। सीएम नायब सिंह ने बदमाशों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं नहीं तो उन्हें सुधार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के जिला कार्यालय आगमन पर छोटे छोटे बच्चों बच्चों ने शंख ध्वनि और ढोल से स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः उतराखंड के CM धामी का बड़ा बयान..कश्मीर से कन्याकुमारी..BJP हर जगह है

10 लाख वोटों से जिताने की अपील की

सीएम सैनी ने कार्यक्रम में कहा कि आज फरीदाबाद में मैं जो उत्साह देख रहा हूं, फरीदाबाद की सरदारी बोल रही है कि अबकी बार कृष्ण पाल गुर्जर को 10 लाख से भी ज्यादा मतों से जिताना है। सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना है कि हम घर पर नहीं बैठेंगे। एक-एक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि मत पेटी के अंदर एक-एक वोट डलवाएंगे।

गुरुद्वारे में मत्था टेके सीएम

इस कार्यक्रम के बाद सीएम ने पार्टी कार्यालय के साथ लगे हुए गुरु के मंदिर गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। गुरुद्वारे की अध्यक्ष राणाकौर भट्टी और गुरुद्वारा कमेटी ने शरोपा पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और सीएम को स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की।

जगह-जगह सीएम का हुआ भव्य स्वागत

हरियाणा के सीएम बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आने पर सराय टोल पर विधायक राजेश नागर और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने स्वागत किया। क्यूआरजी चौक सेक्टर-16 फरीदाबाद में सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, राजकुमार वोहरा, ओम प्रकाश रेक्सवाल, मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद बल्लभगढ़ अनाज मंडी पहुंचने पर कैबिनेट मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया।